जान की दुश्मन न बन जाये सेल्फी !

0


बालाघाट(पद्मेश न्यूज)। पिछले दो-तीन दिनों से जिले सहित संपूर्ण प्रदेश में हो रही लगातार बारिश का असर जिले में स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है.जहां सावन मास के बाद भादों माह के शुरुवाती दिनों में लगातार हो रही बारिश से जिले के सभी नदी नाले उफान पर हैं. तो वहीं नदी किनारे बसे गांव और कस्बे में अब बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. इसी बीच जिला सिवनी के छपारा स्थित संजय सरोवर परियोजना के तहत बनाए गए भीमगढ़ बांध का अत्यधिक जल स्तर बढ़ जाने से स्थानीय प्रशासन ने 4 दिन पूर्व भीमगढ़ बांध के चार गेट खोल दिए थे, जिसे अबतक बंद नहीं किया गया हैं.जिससे वैनगंगा   नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है.वही वैनगंगा नदी उफान पर है.जिससे  वैनगंगा नदी का छोटा पुल पिछले 4 दिनों से डूबा है.जहां तेज रफ्तार से पानी वैनगंगानदी के छोटे पुल के ऊपर से गुजर रहा है.वैनगंगा नदी के इस नजारे को अब लोगो ने सेल्फी प्वाइंट बना लिया है. जहां रविवार होने के चलते भारी बारिश के बीच बच्चे, बड़े, युवाओं और बुजुर्गों सहित महिलाओं को भारी संख्या में नदी किनारे बाढ़ का लुत्त उठाते और बाढ़ के पानी के साथ सेल्फी लेते देखा गया.हैरत की बात तो यह है कि नदी उफान पर है बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है बावजूद इसके भी प्रशासन द्वारा यहां सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए हैं.जिसके चलते लोग भारी तादाद में बिना किसी रोक-टोक के नदी किनारे पहुंचकर यह के नजारे का लुत्फ उठा रहे हैं. यदि लोगों को नदी किनारे जाने से नहीं रोका गया और इसी तरह इस स्थान को सेल्फी प्वाइंट बने रहने दिया गया, तो लोगों की यह सेल्फी उनकी जान को भारी पड़ सकती है. जिसका खामियाजा न सिर्फ उन्हें बल्कि उनके परिवार को भी उठाना पड़ सकता है. आपको बताए कि जिला सिवनी प्रशासन ने भीमगढ़ बांध में क्षमता से अधिक पानी होने, और जमा पानी खतरे के निशान को पार करने पर बुधवार की सुबह करीब 11 बजे बांध के चार गेट खोल दिए थे, जिसमें से 30,000 घन फीट प्रति सेकंड के हिसाब से वैनगंगा नदी में बांध का पानी छोड़ा जा रहा है..इधर  जिले में पिछले दो-तीन दिनों से हो रही बारिश से नदियों का जल जल स्तर और बढ़ते जा रहा  हैं। यदि बारिश नहीं थमती है तो हालात बिगडऩे की बात कही जा रही है। जानकारों के मुताबिक यदि बांध के गेट बंद नहीं किए गए और बारिश ऐसे ही होती रही तों ,हालात बेकाबू हो सकते हैं।
सुरक्षा के इन्तेजाम होने चाहिए -योगेश चौधरी
इस पूरे मामले को लेकर की गई चर्चा के दौरान नदी किनारे मौसम का लुत्फ उठा रहे नगरवासी योगेश चौधन ने बताया कि वैनगंगा नदी में फिलहाल उतनी बाढ़ नहीं आई है, जितनी पहले आई थी, लेकिन लगातार हो रही बारिश को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि जल्द ही नदी की बाढ़ डेंजर रोड किनारे तक आ जाएगी. यहां काफी तादाद में लोग मौसम का लुत्फ उठाने आए हैं. हम लोग भी यहां बारिश का आनंद उठा रहे हैं. लेकिन यहां पर सुरक्षा व्यवस्था नहीं है यहां पर पुलिस की व्यवस्था होनी चाहिए ताकि लोगों को नदी किनारे जाने से रोका जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here