चंदन नदी में बहे व्यक्ति का मिला शव

0

रामपायली थाना क्षेत्र में आने वाली चंदन नदी में शनिवार को एक व्यक्ति ईश्वरी पिता ब्रजलाल राउत 65 वर्ष ग्राम कोलीवाड़ा निवासी बह गया था। जिसका शव एसडीआरएफ की टीम ने रविवार की सुबह बरामद कर पुलिस को सौप दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 अगस्त की शाम को ग्राम कोलीवाड़ा में कृष्ण प्रतिमा का विसर्जन तालाब में किया जा रहा था। कुछ लोग प्रतिमा का विसर्जन करने के लिए चंदन नदी ले गए थे। शाम 6:30 बजे करीब ईश्वरी पिता ब्रजलाल राऊत उम्र 65 वर्ष भी चंदन नदी आया और कपड़े उतार कर नहाने के लिए नदी में कूद गया। एक बार ईश्वरी राऊत नदी से तैर कर वापस आ चुका था।दूसरी बार वह पुनः नदी में तैरते हुए गया। किंतु वापस लौटते समय वह नदी के तेज बहाव में बह गया। जिसकी सूचना उसके साथियों ने तत्काल रामपायली पुलिस को दी जिस पर तत्काल टी आई सुनील बनोरिया मौके पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों द्वारा तलाश करवाई गई। किंतु अंधेरा हो जाने के कारण खोज नही पाये। फिर अगले दिन रविवार को सुबह एसडीआरएफ बालाघाट की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन किया जिसमें 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम घटना स्थल से करीब 200 मीटर दूर से एक शव बरामद किया। जिसकी पहचान ईश्वरी राउत के रूप में कर रामपायली पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया जिस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक पंचनामा कार्यवाही का शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया वही मामले को मर्ग जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here