नवरात्र पर्व के दौरान विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाते हैं इसी कड़ी में पुज्य सर्व ब्राम्हण सभा महिला मंडल द्वारा नवरात्रि के पावन पर्व पर नए श्रीराम मंदिर में 151 कन्याओं का पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में शामिल हुई कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज करवाया गया। इस अवसर पर भजन जस की धुन में भक्तिमय माहौल में महिलाओं द्वारा नृत्य भी किया गया।