गोली लगने से 28 वर्षीय युवक घायल,महावीर चौक अशोक बेकरी के पास का मामला

0

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 16 गौली मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय ओरौश स्वामी पिता नरेंद्र स्वामी किसी कार्य के चलते महावीर चौक गया था।घायल और एक व्यक्ति के बीच विगत कुछ दिनों से विवाद चल रहा था जिसके चलते दोनों के बीच कुछ दिन पहले मारपीट हुई थी जिसके चलते मंगलवार की रात्रि 9:15 बजे मन्नू पांडे पैर पर गोली मारकर घायल कर दिया गया जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

आपसी विवाद के चलते सुभाष चौक में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। विवाद की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है ।फिलहाल गोली चलाने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है हालांकि जिस व्यक्ति ने गोली चलाई है उसका नाम अभी तक उजागर नहीं किया गया है।
उधर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड नंबर 16 गौली मोहल्ला निवासी 28 वर्षीय ओरौश स्वामी पिता नरेंद्र स्वामी किसी कार्य के चलते महावीर चौक गया था।घायल और एक व्यक्ति के बीच विगत कुछ दिनों से विवाद चल रहा था जिसके चलते दोनों के बीच कुछ दिन पहले मारपीट हुई थी जिसके चलते मंगलवार की रात्रि 9:15 बजे मनु पांडे ने पैर पर गोली मारकर घायल कर दिया गया। जिसे उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।।

बताया जा रहा है की दिवाली के दिन युवकों में हुआ था, आपसी विवाद अगले ही दिन खूनी बदले में तब्दील हो गया। मंगलवार रात करीब 9 बजे शहर के महावीर चौक पर गोली चलने की खबर से सनसनी फैल गई। बताया गया कि मनु पांडेय नामक युवक ने रंजिश के चलते गुजरी चौक, वार्ड-16 में रहने वाले ओरिस पिता नरेंद्र स्वामी (28) पर बंदूक से वार कर दिया। गनीमत रही कि गोली ओरिस के दाएं पैर पर लगी। पता चला है कि हमलावर के पास बन्दूक का लाइसेंस नहीं है। खबर है कि आरोपी मनु पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। गोली लगने की खबर लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। घायल को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। मौके पर एएसपी विजय डावर, सीएसपी अंजुल अयंक मिश्रा, कोतवाली टीआई केएस गेहलोत, भरवेली टीआई रविन्द्र बारिया, नवेगांव टीआई प्रकाश वास्केले सहित घायल के परिचितों की भारी भीड़ अस्पताल परिसर में लगी है। पुलिस घायल के बयान ले रही है। जिसके बाद घटना के कारणों का खुलासा हो पाएगा। बहरहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here