ग्राम बगदरा में मां नर्मदा मेला का आयोजन

0

नगर मुख्यालय से 8 मीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बगदरा में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मां नर्मदा मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्राम में कुश्ती का आयोजन किया गया जिसमें पहलवानों ने हिस्सा लेकर अपनी कुश्ती कला के जौहर दिखाए। यह कुश्ती आयोजन दोपहर 3:00 से आयोजित किया गया था जो शाम तक जारी रहा। वही रात्रि में दो डंढार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिनमें दो वर्तमान सरपंचो का मुकाबला रखा गया। इस मेला आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए मेला समिति अध्यक्ष चंद्रशेखर नगपुरे ने बताया कि यहां हर वर्ष मां नर्मदा जी का मेला लगता है 63 वर्ष से यह आयोजन किया जा रहा है। हमारे पूर्वजों ने इस मेले को शुरू किया था जिसे हमारे द्वारा आगे बढ़ाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here