केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12 मई की दोपहर कक्षा 12वीं और कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए जिसमें कक्षा 12 वी में बालाघाट इंग्लिश मीडियम स्कूल में कामर्स संकाय के हार्दिक छाबड़ा ने 96.2 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। तो कक्षा दसवीं में सेंट मैरी स्कूल व एसएएनसीओ एजुकेशन की वंशिका अग्रवाल ने 98 प्रतिशत के साथ कक्षा दसवीं में टाप किया है।
आपको बता दें कि 12 मई की दोपहर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE )के कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा घोषित किए गए जिसमें बालाघाट इंग्लिश मीडियम स्कूल में कामर्स संकाय के हार्दिक छाबड़ा ने 96.2 प्रतिशत के साथ जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर जवाहर नवोदय विद्यालय के कामर्स संकाय के छात्र आयुष वैद्य ने 94.83 प्रतिशत के साथ जिले में दूसरा स्थान बनाया है। और तीसरे स्थान पर केंद्रीय विद्यालय भरवेली की सुदिती सचदेव 94 प्रतिशत कामर्स संकाय से जिले में तीसरे स्थान पर रही है वही बात करें कक्षा दसवीं के परीक्षा परिणाम की तो वंशिका अग्रवाल 98 प्रतिशत के साथ सेंट मैरी स्कूल बालाघाट से प्रथम स्थान पर जिले में रही तो वही द्वितीय स्थान पर योग राहंगडाले 96.3 प्रतिशत जोकि जवाहर नवोदय विद्यालय वारासिवनी से दूसरे स्थान पर रहे तो वही जिले में केंद्रीय विद्यालय भरवेली से रिया भोयरकर 95.2 प्रतिशत लेकर तीसरे स्थान पर रहीजिले के जवाहर नवोदय विद्यालय का कक्षा दसवीं व बारहवीं का रिजल्ट इस बार शत-प्रतिशत रहा है
भविष्य में सीए बनना चाहते हैं- हार्दिक छाबड़ा
हार्दिक छाबड़ा बताते हैं कि जैसे ही शिक्षण सत्र शुरू हुआ वैसे ही उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी और प्रतिदिन वह पढ़ाई कर अपनी तैयारी करते थे किसी भी दिन पढ़ाई को लेकर गैप नहीं करते थे वही कोविड-19 के भी उनकी पढ़ाई पर उतना अधिक असर नहीं पड़ा वही कोविड-19 के द्वारा अपनी पढ़ाई जारी रखी गई थी वह भविष्य में सीए बनना चाहते हैं
पहले ही यह डिसाइड कर लिया था कि उसे जिले में टॉप करना है- ज्योति छाबड़ा
हार्दिक की मम्मी ज्योति छाबड़ा बताती हैं कि और उन्हें अपने बेटे पर पूरा भरोसा था कि वह मेहनत करता था और उसने पहले ही यह डिसाइड कर लिया था कि उसे जिले में टॉप करना है और जिस प्रकार से वह अपना गोल बना लेता है उसी पर वह कार्य करते रहता है वह बचपन से ही पढ़ाई को लेकर उसका काफी अच्छा रुझान देखने को मिल रहा था और कभी कभी खाली समय पर टीवी भी देखा करता है वह शुरू से ही कॉमर्स विषय में अधिक उनका फोकस रहा है एवं वह कॉमर्स विषय की ही पढ़ाई अधिक करते था
सीए बनने की इच्छा जाहिर की है तो उसे घर का पूरा सपोर्ट रहेगा- संतोष हावड़ा
उनके पिता संतोष हावड़ा बताते हैं कि उनके बेटे के द्वारा बहुत अच्छी तैयारी की गई थी और वह दिन भर पढ़ते रहता था दूसरे कामों में बिल्कुल नहीं रहता था वही उसे उसकी मम्मी के द्वारा पूरा सपोर्ट पढ़ाई को लेकर दिया जाता था और जिस प्रकार से उन्होंने सीए बनने की इच्छा जाहिर की है तो उसे घर का पूरा सपोर्ट रहेगा
उनके द्वारा 90% तक लाने का सोचा गया था- निधि बनवावाले
एक और छात्रा निधि बनवावाले बताती हैं कि वह वह विज्ञान संकाय की छात्रा है उनका 85.8 प्रतिशत बना है और वह डॉक्टर बनना चाहती हैं वही उनके पापा केमिस्ट हैं एवं मम्मी हाउसवाइफ हैं और उनके द्वारा हर दिन थोड़ी- थोड़ी-थोड़ी तैयारी की गई थी और उनके द्वारा 90% तक लाने का सोचा गया था पर कोविड-19 जैसे थोड़ी दिक्कतों के कारण उनका उतना प्रतिशत नहीं बन सका
बालाघाट इंग्लिश स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा रिकॉर्ड बनाया गया है- गोपाल अग्रवाल
बालाघाट इंग्लिश स्कूल के अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल बताते हैं कि जो इस सत्र के रिजल्ट आए हैं उसमें बालाघाट इंग्लिश स्कूल के छात्र छात्राओं के द्वारा रिकॉर्ड बनाया गया है जिसमें हार्दिक छाबड़ा द्वारा जिले में कक्षा 12वीं में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया है जिनका 98% है वही वेद शर्मा द्वारा 95 परसेंट गणित संकाय में प्राप्त किया गया है वही विज्ञान संकाय में निधिवन वाले द्वारा 5 परसेंट उनके स्कूल से दसवीं और 12वीं का रिजल्ट 100% रहा है
अपने पापा की तरह बिजनेसमैन बनने की इच्छा भी रखती है- सुदिति सचदेव
केंद्रीय विद्यालय भरवेली की सुदिति सचदेव जोकि कक्षा 12वीं में जिले में 94% लेकर तीसरे स्थान पर आई है वह बताती है कि जैसे सभी छात्र छात्राओं के द्वारा तैयारी की जाती है वैसे ही उनके द्वारा भी तैयारी की गई थी उन्होंने भी सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में तैयारी की और उन्हें अपने शिक्षक शिक्षिकाओं को इस सफलता का श्रेय दिया वही अपने माता-पिता को भी इस सफलता का श्रेय देते हुए कहा कि उनके द्वारा उन्हें हर समय सपोर्ट किया गया है एवं उन्हें जिस विषय की पढ़ाई करनी है उस विषय के लिए उन्हें खुली छूट दी गई और उनके द्वारा कॉमर्स लेकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया गया है वही वह अपने पापा की तरह बिजनेसमैन बनने की इच्छा भी रखती है साथ ही वह कंपटीशन की तैयारी कर बड़ी अधिकारी भी बनना चाहती हैं
उन्हें गौरवान्वित महसूस हो रहा है- भूमिका सचदेव
उनकी मम्मी भूमिका सचदेव बताती हैं कि आज जो उनकी बिटिया के द्वारा सफलता प्राप्त की गई है उसके लिए उन्हें गौरवान्वित महसूस हो रहा है वही उनकी दो बेटियां हैं और उन्होंने अपनी बेटियों की परवरिश ऐसी की है कि वह आगे चलकर अच्छे पदों पर आसीन हो एवं पढ़ाई के साथ-साथ वहां अच्छे इंसान भी बने इस लायक उन्हें शुरू से ही उनके द्वारा शिक्षा दी जा रही है
हमारे घर में पढ़ाई को लेकर काफी उत्साहित माहौल रहता है- मनोज सचदेव
उनके पिता मनोज सचदेव बताते हैं कि वह एक राइस मिलर्स है और आज जो उनकी बिटिया द्वारा जिले का नाम गौरवान्वित किया गया है उसके लिए उन्हें बहुत खुशी हो रही है पर उन्होंने बताया कि उनके परिवार में शिक्षा को लेकर काफी जागरूकता है एवं वह भी शादी के 20 साल बाद लॉ की पढ़ाई कंप्लीट किए हैं एवं उनके यहां पढ़ाई को लेकर काफी उत्साहित माहौल रहता है उन्हें जो भी पढ़ाई करना है उसके लिए उन्हें स्वतंत्र रखा गया है पढ़ाई को लेकर कभी बच्चों को बंदिश में नहीं रखा गया है बस वह बच्चों से यही अपेक्षा करते हैं कि वहां अच्छे से अच्छा परिणाम उन्हें दे और जितना अच्छा हो सकता है उन्हें अच्छा करें
छात्र-छात्राएं इससे रिजल्ट से बिल्कुल भी मायूस ना हो- पंकज जैन
केंद्रीय विद्यालय भरवेली के प्राचार्य पंकज जैन बताते हैं कि उनके विद्यालय का रिजल्ट ठीक रहा पर और कुछ जगह रिजल्ट थोड़ा ठीक नहीं आया है पर छात्र-छात्राएं इससे बिल्कुल भी मायूस ना हो और जिन बच्चों को कंपार्टमेंट मिली है वह पुनः तैयारी करें










































