नगर के ग्रामीण क्षेत्रों को बायपास के माध्यम से कनेक्ट करने वाले दो पुलिया जिसमें जय स्तंभ चौक से रामपाली बायपास पर स्थित लाल किवाड़ी नहर का पुलिया एवं शिवधाम मोहल्ले स्थित नहर का पुलिया जो जर्जर स्थिति में हो गया है उसका 12 मई को विधायक प्रदीप जायसवाल के द्वारा निरीक्षण किया गया। वहीं विधायक प्रदीप जायसवाल अध्यक्ष खनिज विकास निगम के प्रयासो से बैनगंगा नहर प्रणाली की वारासिवनी शाखा पर दो अति आवश्यक पुल का नवनिर्माण कार्य प्रारंभ होने जा रहा है। उक्त दोनों पुलिया को लेकर पूर्व से अनेकों बार क्षेत्र वासियो ने मांग की थी जो अब पूर्ण होगी। जिसमे नगर की लाल किवाडी पुलिया एवं शिवधाम मोहल्ले की नहर की पुलिया का कार्य क्रमशः 27 लाख 47 हजार एवं 28 लाख 88 हजार रूपये की राशी से किया जायेगा। यह कार्य विधायक श्री जायसवाल के प्रयास से प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्रीय विकास निधि से कराया जायेगा। गौरलतब है कि दोनो पुलिया शहर के दो हिस्सो को जोडने का कार्य करती है। और दोनो ही पुलिया जिन मार्गो को जोडती है। वे शहर के दो हिस्सो के लिये बायपास की तरह है। वर्तमान मे दोनो पुलिया अति जीर्ण शीर्ण अवस्था मे पहुच चुकी है। जो कभी भी धराशायी होने की स्थिती मे आ चुकी है। इस परिस्थिती मे स्कूल के बच्चो, कालेज के छात्रो एवं अन्य ग्रामीण एवं शहर के नागरिको को दो से तीन किलोमीटर के फेरे से अंतत आवागमन करना ही पडता। जिसे समझते हुये क्षेत्रीय विधायक प्रदीप जायसवाल ने दूरदर्शिता का परिचय देते हुये दोनो ही पुलियाओ को अपनी प्राथमिकता मे सम्मिलीत किया। साथ ही गत दिवस जिला योजना समिति की बैठक मे इस डीएमएफ मद से स्वीक्रती दिलवाकर कार्य प्रारंभ करने की स्थिती मे ला भी दिया। जिलाधीश कार्यालय के पत्र क्रमांक 1725 के अनुसार मुख्य अभियंता बैनंगगा कछार जल संसाधन विभाग सिवनी को उपरोक्त दोनो ही कार्यो की वित्तिय स्वीक्रति प्रदान की जा चुकी है। जिसकी निविदा की प्रक्रिया विभाग द्वारा जल्द से जल्द पुरी भी की जा रही है।लाल किवाडी एवं शिवधाम मोहल्ले मे नहर की पुलियाओ का आज विधायक प्रदीप जायसवाल ने निरिक्षण भी किया। चर्चा में विधायक प्रदीप जायसवाल ने बताया कि यह दोनो ही पुलिया लगभग अंग्रेजो के जमाने की बनी हुयी है। जिनकी आयु पूर्ण हो चुकी है अत इनका पूर्ननिर्माण अंत्यत आवश्यक व समय की मांग बन चुकी थी। क्यूकि यह शहर के अलावा कई गा्मीण क्षेत्रो मे जैसे मदनपुर, कासपुर, मेहदींवाडा एवं अन्य गा्मो को शहर से सीधे रूप मे जोडने का कार्य करती है। शिवधाम मोहल्ला नगर की एक बडी कालोनी का रूप ले चुका है। वहा के बच्चो की सुविधाओ के नजरिये के हिसाब से भी बेहद आवश्यक हो गया था। श्री जायसवाल ने यह भी बताया की लगभग 27 एवं 28 लाख की लागत से यह दोनो पुलियो का निर्माण बाक्स कलवर्ट अर्थात पूर्ण रूपेण कांक्रिट पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। जिससे भविश्य के कई सालो तक किसी प्रकार की कोई समस्या आवागमन के लिये नही पहुचेगी। दूसरी ओर अहम समस्या के समाधान को होते देखकर ग्रामीणो सहित नागरिको मे विशेष रूप से वार्ड एक, दो, तीन, चार, पांच, चौदह, पंद्रह के जनप्रतिनिधीयो व नागरिको मे विशेष हर्ष व्याप्त होते हुये भी देखा गया।










































