नगर के वार्ड नंबर 13 स्थित कबीर कुटी में 1 सितंबर को कोष्टी कल्याण समिति वारासिवनी के तत्वाधान में सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में प्रारंभ किया गया। जिसमें समाज के वरिष्ठ नागरिकों का शाल श्रीफल व मिठाई भेट कर सम्मान किया गया जिसमें करीब आधा सैकड़ा लोगों का सम्मान महिला पुरुष वर्ग में किया गया। वहीं समाज के प्रतिभावान छात्र जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अर्जित यह है उनका प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मान किया गया इस प्रकार समाज के करीब 15 छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें समाज की नन्ही मुन्नी बालिकाओं के द्वारा विभिन्न गीतों पर अपनी मनमोहक प्रस्तुति दी गई वही श्वेता शर्मा ग्रुप के द्वारा कबीर साहब के दोहे एवं रचनाओं का संगीतमय बखान किया गया। जहाँ उपस्थित जनों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुति व कबीर साहब के गीतों की प्रस्तुति का खूब आनंद लिया। पद्मेश से चर्चा में समाज अध्यक्ष मनीष हेड़ाऊ ने बताया कि भुजली या काजलिया पर्व मनाने की परंपरा पूर्वजों से चली आ रही है जिसे वर्तमान समय में भी बरकरार रखा गया है। ऐसे में पर्व के दूसरे दिन सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है जिसमें समाज के वरिष्ठ नागरिक जिन्होंने यहां तक समाज को लेकर आया कि आज हम धूमधाम से पर्व मना सके वही समय-समय पर इनका हर प्रकार से समाज को मार्गदर्शन रहा है ऐसे वरिष्ठ नागरिकों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया है। वही समाज के मेधावी छात्र छात्रा जिन्होंने कक्षा 10वीं 12वीं में अच्छे अंक अर्जित किए हैं उनका सम्मान कर समाज के अन्य छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया जा रहा है कि वह भी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े साथ ही नन्हे मुन्ने बच्चों ने मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस प्रकार इस पूरे कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ का सम्मान और अनुजों को प्रेरित करना था। इस अवसर पर कोष्टी कल्याण समिति पदाधिकारी सदस्य सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।










































