बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपनी लाइफ के सबसे बड़े मोमेंट को जी रही हैं। बीते दिन उन्हें देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आलिया भट्ट को फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए 69वें नेशनल फिल्म अवाॅर्ड से सम्मानित किया। इस खास मौके पर आलिया के साथ उनके पति और एक्टर रणबीर कपूर भी मौजूद थे। आलिया ने इस खास दिन के लिए अपनी शादी की साड़ी पहनी थी। वे सादगी भरे अंदाज में बेहद ही खूबसूरत लग रही थीं। आलिया के इस रिपीट लुक की सोशल मीडिया पर काफी तारीफ की जा रही है।