AI Destroyed Crop: रातों-रात बर्बाद हो गई 24 एकड़ फसल, AI पर भरोसा पड़ा भारी, ऐप ने दिया गलत पेस्टिसाइड फॉर्मूला

0

चीन के चुझोउ में AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) ऐप पर अंधा भरोसा एक 67 वर्षीय किसान के लिए तबाही का कारण बन गया। लगभग एक साल से AI का इस्तेमाल कर रहे किसान ने ऐप के सुझाव पर अपने खेतों में पेस्टिसाइड्स का छिड़काव किया। इससे उसके जमीन पर लगी तिल की पूरी फसल रातों-रात बर्बाद हो गई।तकनीक पर अंधा भरोसा कभी-कभी जिंदगी भर की मेहनत पर पानी फेर सकता है। कुछ ऐसा ही हुआ चीन के एक बुजुर्ग किसान के साथ, जिनकी तिल की पूरी फसल AI ऐप की एक गलत सलाह के कारण बर्बाद हो गई। चीन के चुझोउ में एक 67 साल के किसान की तिल की पूरी फसल बर्बाद हो गई, जब उसने एक AI ऐप की सलाह लेकर खरपतवार और कीड़ों को कंट्रोल करने की कोशिश की। ताइवान की कंपनी CTWANT के अनुसार, किसान वू लगभग एक साल से इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहे थे और उन्हें एआई के सुझावों पर भरोसा हो गया था। लेकिन एआई द्वारा दिया गया एक सुझाव बहुत महंगा साबित हुआ। एआई के सुझाव के कारण 150 म्यू (लगभग 24.7 एकड़) जमीन पर लगी तिल की फसल के पौधे मर गए।एक साल से कर रहा था एआई का इस्तेमाल

शुरुआत में वू (Wu) को खेती से जुड़े फैसलों के लिए AI पर भरोसा करने में हिचकिचाहट होती थी। लेकिन समय के साथ, उन्हें इसके जवाब और सुझाव काम के लगने लगे और वे इसकी सलाह पर भरोसा करने लगे। इसी भरोसे के कारण उन्होंने कृषि विशेषज्ञों से सलाह लिए बिना इसके सुझावों को अपना लिया। वू ने अपने तिल के खेतों में खरपतवार और कीड़ों की समस्या के लिए AI ऐप की मदद ली। ऐप ने एक उपाय बताया। इसकी सलाह के अनुसार, खरपतवार कंट्रोल करने के लिए हाई-एफिशिएंसी फ्लुपिरिमेथालिन और फ्लुसल्फसल्फाएथर के साथ-साथ थियामेथोक्साजिन और मिथाइल सॉल्ट का इस्तेमाल करना था। वू ने एआई ऐप की यह सलाह भी मान ली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here