संभव है कि आप इस बात से अभी तक अनजान हों कि लोगों ने सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज शेयर समय हाथ दिखाना बंद कर दिया है। खासकर विक्ट्री और पीस साइन लोग फोटोज में दिखाने से कतराने लगे हैं। चौकाने वाली बात है कि इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि AI है। दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक AI सोशल मीडिया पर शेयर की गई हाई क्वालिटी फोटोज में से उंगलियों और अंगूठे के निशान आसानी से चुरा सकता है। यही वजह है कि लोगों ने उंगलियां या हाथ दिखाते हुए तस्वीरें इंटरनेट पर शेयर करना कम कर दिया है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक AI की कुछ क्षमताओं ने बायोमेट्रिक डेटा की सुरक्षा को लेकर सबको डरा दिया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपकी कोई ऐसी फोटो है जिसमें
इंटरनेट पर आई ताजा रिपोर्ट्स ने बायोमेट्रिक डेटा की सुरक्षा को लेकर सबको डरा दिया है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अगर कोई आपकी ऐसी फोटो खींचता है जिसमें आपकी उंगलियां कैमरे की तरफ हों और दूरी 5 फीट या उससे कम हो, तो हैकर्स उस तस्वीर से आपके फिंगरप्रिंट का हूबहू डिजिटल क्लोन तैयार कर सकते हैं।
पहले के समय की धुंधली तस्वीरों के साथ ऐसा करना मुमकिन नहीं था। हालांकि, आजकल के मॉडर्न कैमरे और AI टूल्स तस्वीरों में छिपी बारीक से बारीक डिटेल को पढ़ लेते हैं और उसे साफ कर देते हैं। इससे आपके बायोमेट्रिक डेटा के चोरी होने की संभावना बनी रहती है।













































