Ayushman Card Member Update: क्या आपके परिवार के सभी सदस्यों के नाम आयुष्मान कार्ड की लिस्ट में है? दरअसल आयुष्मान कार्ड धारक अपने परिवार के सदस्यों के नाम लिस्ट में शामिल करके उन्हें भी गंभीर बीमारियों के मुफ्त इलाज के लिए 5 लाख रुपये तक का लाभ पहुंचा सकते हैं। हालांकि अगर किसी सदस्या का नाम कार्ड की लिस्ट में नहीं है, तो आप घर बैठे दो तरीकों से अपने परिवार के हर सदस्या का नाम कार्ड में शामिल करवा सकते हैं।How To Add Member In Ayushman Card: आयुष्मान भारत योजना आपको और आपके परिवार को गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए सालाना 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा देता है। अगर आपके परिवार के किसी सदस्य का नाम आयुष्मान कार्ड की लिस्ट में शामिल होने से छूट गया है, तो उसे आप खुद ही घर बैठे अपने कार्ड में शामिल कर सकते हैं। इसके लिए आप चाहें तो अपने फोन या लैपटॉप का इस्तेमाल कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ उन्हीं लोगों को मिलता है, जो कि कार्ड धारक और उसके परिवार की लिस्ट में शामिल होते हैं।












































