Baap Song: फिल्म ‘बाप’ में सनी देओल, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ एक खास गाने में साथ नजर आएंगे। गाने में चारों का एक्शन, डांस और मस्ती देखने को मिलेगी।Baap Song: फिल्म‘बाप’ (Baap) में सनी देओल (Sunny Deol), मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ एकदम अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। इस बीच फिल्म बाप को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के चारों दिग्गज कलाकार एक खास प्रमोशनल गाने में साथ नजर आएंगे। इस गाने में उनका एक्शन वाला अंदाज तो देखने को मिलेगा ही, साथ ही चारों डांस करते और मस्ती करते भी नजर आएंगेबाप के गाने को लेकर आया अपडेट
प्रोड्यूसर अहमद खान और डायरेक्टर विवेक चौहान ने हाल ही में इस गाने का म्यूजिक वीडियो शूट किया है। फिल्म की मुख्य शूटिंग अप्रैल 2025 में ही पूरी हो चुकी थी, लेकिन इस गाने की शूटिंग इसी साल जून में मुंबई के मड आइलैंड में बनाए गए एक खास मिल सेट पर की गई। इस प्रमोशनल वीडियो में सनी देओल, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त और जैकी श्रॉफ एक साथ नजर आएंगे। गाने में फिल्म के कई एक्शन सीन्स की झलक भी देखने को मिल सकती है। चारों एक्टर्स को एक साथ डांस कराने का आइडिया पहले ही सामने आया था। हालांकि, गाने की शूटिंग इस साल की गई। वहीं, चारों की दोस्ती और बॉन्डिंग पर आधारित एक दूसरा गाना पहले ही मिजोरम और मुंबई की फिल्म सिटी में शूट किया जा चुका है।
जॉनी लीवर भी आएंगे नजर
इस प्रमोशनल वीडियो में कॉमेडियन और एक्टर जॉनी लीवर भी नजर आएंगे। उनके शामिल होने से इस खास वीडियो में कॉमेडी और एंटरटेनमेंट का तड़का भी लगने वाला है। ‘बाप’ में एक्शन को काफी अहमियत दी गई है। फिल्म के स्टंट सीन्स को एक्शन डायरेक्टर परवेज शेख और रवि वर्मा ने कोरियोग्राफ किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रमोशनल गाने में फिल्म के कई बड़े एक्शन सीन्स को भी शामिल किया जाएगा। इनमें एक सीन ऐसा भी बताया जा रहा है, जिसमें सनी देओल और संजय दत्त बोइंग विमान के ऊपर लड़ते हुए नजर आ सकते हैं। अगर यह सीन वीडियो में शामिल किया जाता है, तो यह दर्शकों के लिए काफी खास होगा










































