भोपाल। भेल भोपाल और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) के बीच भोपाल-विदिशा मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग 146 के चौड़ीकरण को लेकर विवाद गहरा गया है। भेल प्रबंधन ने एनएचएआइ को चेतावनी दी है कि पिपलानी स्थित विवादित जमीन पर भेल का पूर्ण मालिकाना हक है और जबलपुर हाईकोर्ट ने इस पर भेल के पक्ष में स्थगन आदेश दे रखा है।श्रमिक संगठनों ने भी खोला मोर्चा
इस बीच भेल के श्रमिक संगठनों ने भी मोर्चा खोल दिया है। सीटू यूनियन के कार्यवाहक महामंत्री और श्रमिक नेता दीपक गुप्ता ने तीखा रुख अपनाते हुए कहा है कि एनएचएआइ को केवल सड़क चौड़ीकरण के लिए जगह दी गई है, न कि किसी अन्य निर्माण के लिए। यदि इस भूमि का किसी भी अन्य काम के लिए आवंटन किया जाता है, तो भेल के कर्मचारी उग्र आंदोलन करेंगे।










































