Bigg Boss 20 Update: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 से जुड़े अपडेट आने शुरू हो गए हैं। मेकर्स ने शो की तैयारियां शुरू कर दी हैं और बीते दिनों ये भी खुलासा हो गया था कि सलमान खान भी जल्द ही इस शो की शूटिंग शुरू कर देंगे। इन सबके बीच, बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के कंटेस्टेंट्स के नाम पर चर्चा लगातार हो रही है। अब तक सोशल मीडिया पर कई स्टार्स के नाम सामने आए हैं, जो इस बार शो का हिस्सा बन सकते हैं और इसमें निधि शाह (Nidhi Shah) का नाम भी जुड़ गया है, जो आखिरी बार सीरियल अनुपमा में नजर आई थीं। ‘सोएगे नहीं तो रिप्लेस कर देंगे’,
निधि शाह की होगी बिग बॉस 20 में एंट्री?
अनुपमा फेम निधि शाह टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं और मेकर्स ने उन्हें पहले भी बिग बॉस में लाने की कोशिश कर चुके हैं। अब एक बार फिर निधि को शो के लिए अप्रोच किया गया है। दावा है कि मेकर्स अनुपमा फेम एक्ट्रेस निधि को शो का हिस्सा बनाना चाहते हैं और इस वजह से एक्ट्रेस संग मेकर्स की बातचीत का दौर चल रहा है। फैंस भी निधि को इस शो में देखना चाहते हैं। अनुपमा के बाद निधि स्क्रीन से गायब हो गई हैं। वह सिर्फ सोशल मीडिया पर नजर आ रही हैं, लेकिन फैंस अब उन्हें रियलिटी शोज में धमाका करते हुए देखना चाहते हैं। बता दें कि निधि शो में अगर आती हैं तो वह अनुपमा की चौधी स्टार होगी, जो इस शो में आ रही हैं। निधि से पहले मुस्कान बामने और गौरव कन्ना बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। गौरव इस शो की ट्रॉफी के साथ बाहर आए थे। रुपाली गांगुली भी बिग बॉस के शुरुआती सीजन में नजर आई थीं










































