Bigg Boss 20 Arishfa Khan: कौन हैं बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट Arishfa Khan? जानें उनकी फैमिली, करियर और एजुकेशन डिटेल्स

0

Bigg Boss 20 Arishfa Khan contestants Profile: टीवी दुनिया का धमाकेदार रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ अपने 20वें सीजन के साथ छोटे परदे पर लौट रहा है। ये शो इस 6 सितंबर को जनता के बीच दस्तक देने को तैयार है। हर बार की तरह इसे सलमान खान ही होस्ट करेंगे जो कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाकर शो की टीआरपी में चार चांद लगा देंगे। सोशल मीडिया पर इस समय कई बड़े स्टार्स के नाम सामने आ रहे हैं, जो शो का हिस्सा बन सकते हैं। वहीं रुमर्स हैं कि अरिश्फा खान (Arishfa Khan) ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) के घर में कदम रखने वाली हैं।बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट अरिश्फा खान Career

अरिश्फा खान ने सात साल की उम्र से काम करना शुरू कर दिया था। साल 2012 में टीवी सीरियल ‘छल – शह और मात’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की। हालांकि, एक्ट्रेस को असली पहचान साल 2013 में आए सीरियल ‘एक वीर की अरदास… वीरा’ से मिली। इस शो में उन्होंने छोटी गुंजन का किरदार निभाया था। अरिश्फा ने इनके अलावा उतरन, मेरी दुर्गा, पापा बाय चांस जैसे तमाम शोज में नजर आ चुकी हैं। इसके बाद अरिश्फा ने टिक टॉक एप्स पर रील बनाकर फेम और फैंस दोनों बटोर लिए। टिक टॉक से अरिश्फा को ऐसी पहचान मिली कि उनकी दौलत में भी उछाल देखने को मिला। Arishfa Khan Family Background

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस अरिश्फा खान यूपी के शाहजहांपुर की रहने वाली है। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी माँ फिल्म इंडस्ट्री में स्टंट वुमेन रह चुकी हैं। वे अक्सर अपनी मां संग शूटिंग पर जाया करती थी और इसी के चलते उन्हे एक्टिंग का चस्का लगा। अरिश्फा के पिता का नाम राशिद खान जो पेशे से बिजनेसमैन हैं। इसी के साथ अरिश्फा की एक बहन भी हैं अरीशा।बिग बॉस 20 अरिश्फा खान Instagram Profile

एक्ट्रेस अरिश्फा खान के इंस्टाग्राम पर 29 मिलियन से भी ज्यादा फॉलोअर्स हैं। उन्हे फैशन, ब्यूटी और ट्रैवल में काफी दिलचस्पी है। अरिश्फा की एक रील पर 5 से 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज आते हैं। जानकार हैरानी होगी कि इंफ्लुएंसर इंस्टाग्राम अकाउंट से सालाना लगभग ₹59 लाख–₹1.13 करोड़ कमाती हैं।23 वर्षीय अरिश्फा खान इंस्टाग्राम के साथ-साथ यूट्यूब की दुनिया में भी काफी फेमस हैं। सोशल मीडिया पर अरिश्फा खान की लाइफस्टाइल काफी लग्जरी दिखाई देती है। वहीं अब बिग बॉस 20 अरिश्फा खान का खेल कैसा होगा ये काफी देखने लायक होने वाला है। बता दें अरिश्फा खान के साथ-साथ फैजल खान, खुशी दुबे, कुशाल तंवर, गीता बसरा, मैरी कॉम जैसे कई अन्य स्टार्स भी नजर आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here