Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हो गई है। इस शो में टीवी के कई स्टार्स ने एंट्री ली है, जिसमें कनिका मान (Kanika Mann) का नाम भी है। कनिका इस शो की पहली कंफर्म कंटेस्टेंट बनीं और उन्हें देखकर फैंस काफी खुश हुए। कनिका की एंट्री पर सोशल मीडिया पर लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं। कई लोगों का मानना है कि वह शो में मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरेंगी, तो कुछ लोगों को कनिका का एटीट्यूड पसंद नहीं आया। इन सबके बीच, टीवी इंडस्ट्री का कनिका को फुल सपोर्ट मिल रहा है। कनिका मान को मिला टीवी इंडस्ट्री का फुल सपोर्ट
कनिका मान को बिग बॉस 20 के विनर के रूप में देखा जा सकता है और ये बात टीवी के कई स्टार्स ने की है। कनिका को टीवी के कई स्टार्स का सपोर्ट मिला है। हर कोई एक्ट्रेस को शो में धमाकेदार परफॉर्मेंस के लिए सपोर्ट दे रहे हैं। कनिका को सबसे पहले सपोर्ट समर्थ जुरेल ने दिया। बिग बॉस 20 के मकेर्स की तरफ एक प्रोमो सामने आया था, जिस पर कमेंट करते हुए समर्थ जुरेल ने विनर लिखा था। इसके अलावा अंकिता लोखंडे और ऋषिता कोठारी ने भी कनिका मान को अपना सपोर्ट दिया है। अंकिता और ऋषित ने कनिका ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक स्वीट पोस्ट किया। कनिका मान को सपोर्ट करने एकता कपूर भी आगे आई हैं। एकता ने जियो हॉटस्टार पर शेयर किया गया कनिका का वीडियो रीपोस्ट किया हैशो में रिंग मास्टर बनीं कनिका मान
बता दें कि बिग बॉस 20 में कनिका मान की एंट्री काफी खास हुई है। शो में कनिका मान को पहले ही दिन रिंग मास्टर का काम मिला है। कनिका पहली कंटेस्टेंट है और इसी वजह से उन्हें मेकर्स से एक वरदान मिला है। शो में कनिका उस कंटेस्टेंट को मुश्किल में डाल सकती हैं, जो एक्ट्रेस को ज्यादा पसंद नहीं आया। इस दौरान कनिका जिस भी कंटेस्टेंट का नाम लेंगी, उससे कोई खास चीज मेकर्स की तरफ से ले ली जाएगी। दावा है कि कनिका इस मौके पर काजी तौकीर का नाम लेने वाली है, जिसके बाद दोनों के बीच काफी बवाल होगा।










































