Bigg Boss 20: Yung DSA ने खोले जिंदगी के गहरे जख्म, पिता के कर्ज से मां ने सही जिल्लत

0

Bigg Boss 20: शो ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट यंग डीएसए पुराने दिनों को याद कर इमोशनल हुए। यंग डीएसए ने बताया कि कैसे पिता के सिर पर चढ़े कर्जे के चलते उनकी मां को बेइज्जत होना पड़ता था।Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ (Bigg Boss 20) दिन पर दिन मजेदार होता जा रहा है। शो में कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई, बहस और पॉलिटिक्स ने इसे और भी ज्यादा दर्शकों को फैन बना लिया। लगातार घर में कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे करते हुए आए हैं। वहीं इस बीच एक मीडिया पोर्टल के मुताबिक शो में रैपर यंग डीएसए (Yung DSA)अपने मुश्किल दौर को याद कर इमोशनल होंगे। यंग ने खुलासा किया कि कैसे उनका पिता कर्जे में डूब गए थे और इसके चलते लोग उनकी मां को बेइज्जत करते थे। (टाइम्स नाउ नवभारत हिंदी पर ये भी पढ़ें: Bigg Boss 20 Highlights: काजी-अरिश्फा की दोस्ती से माही विज को लगी मिर्ची? स्काउट और यंग की दोस्ती में दिखा तनाव)

यंग डीएसए हुए इमोशनल

शो ‘बिग बॉस 20’ में यंग डीएसए ने बताया कि उनके माता-पिता ने बहुत मुश्किलों का सामनआ किया है। कैसे लोग उनके पिता से पैसे मांगते और मां संग बर्ताव करते थे। यंग ने कई बार ऐसे दिन भी देखे जब उनके घर अन्न का एक तिनका भी नहीं हुआ करता था। यंग ने याद किया की कैसे उनके पिता ने लोगों के पैर पड़े ताकि हालत थोड़े सुधर जाए। इन पुराने दिनों को याद कर यंग डीएसए के आँसू बहने लगे। बता दें यंग ने ये खुलासा तब किया जब बिग बॉस 20 के घर में काजी तौकीर के इंडस्ट्री में 21 साल पूरे होने की खुशी में मेकर्स ने जश्न रखा। बिग बॉस ने काजी से 24 गानों की फरमाइश कर डाली और इसमें कंटेस्टेंट का साथ यंग ने दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Sana Makbul ने बिग बॉस 20 में Mahhi Vij पर विक्टिम कार्ड खेलने का लगाया आरोप? बोलीं- ‘रोज का ड्रामा’)

बिग बॉस 20 नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स

इस हफ्ते सलमान खान के शो से बेघर होने के लिए आम्रपाली दुबे, अरिश्फा खान, लव गिल, मनीष गोयल, गुल्लू और मैरी कॉम नॉमिनेटेड हैं। वहीं शो से बीते हफ्ते अमन गांधी और नकुल धुल एलिमिनेट हुए। इस बार कौन होगा एलिमिनेट देखना दिलचस्प होने वाला है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here