Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव गिल ने अपनी एक चाल से पूरा गेम ही पलट दिया। लव गिल की वजह से घरवाले राशन खो चुके हैं।Bigg Boss 20 Promo: रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में कंटेस्टेंट्स एक दूसरे से लड़ने का एक भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हर कोई अपनी बात ऊपर रखना चाहता है और किसी से दबने के डर से ही शो में लड़ाई झगड़े हो जाते हैं। ग्रुपबाजी शो में खत्म हो गई है और अब हर कंटेस्टेंट अपनी सहूलियत के हिसाब से सबसे बात कर रहा है। टास्क भी अब इसी हिसाब से हो रहे हैं। शो में लव गिल (Love Gill) मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरी हैं और अब लव के एक फैसले से सभी घरवाले अपना वीकली राशन पूरी तरह खो देंगे, जिस वजह से कनिका मान (Kanika Mann) का गुस्सा फूटेगा।लव गिल ने दी राशन की कुर्बानी
बिग बॉस 20 का प्रोमो सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें लव गिल पूरी तरह गेम खेलती हुई नजर आ रही हैं। प्रोमो में बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को राशन टास्क देते हैं और बताते हैं कि सामने अलमारी में लगे राशन में जो जो बचेगा, वो ही घर को मिलेगा। चोरी हुई राशन को काउंट नहीं किया जाएगा। इस टास्क में पहले चोरों की तरह यंग आगे बढ़ते हैं और राशन की 3-4 पैकेट उठाकर लेक आते हैं और फिर बारी आती हैं लव गिल की। लव गिल अलमारी में मौजूद राशन के सारे पैकेट चुन्नी में बांधकर स्टोर रूम में रख देती हैं। ये देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। माही विज देखकर बोलती हैं, ‘ओ भाई सब ले गई… सब ले गई। यार उसने सब खाली कर दिया।’ गुल्लू भी अपना गुस्सा जाहिर करते हैं। लव के इस एक्ट को काजी तौकीर सेलफिश का टैग देते हैंकनिका मान से हुई लव गिल की गंदी लड़ाई
इसके बाद कनिका मान आगे आती हैं और लव गिल को समझाती हैं कि उसके ऐसा करने से घर का सारा राशन चला जाएगा। वो इस चीज को मजाक में न ले। इस पर लव गिल भी साफ कहती हैं कि मैंने अपनी परफॉर्मेंस दी, जिसे कनिका मान गलत कहती हैं। इस वजह से दोनों के बीच भयंकर लड़ाई होती है। लव गिल इस बात पर भड़क जाती हैं कि सभी कंटेस्टेंट्स उन्हें घर में मौजूद सभी के बारे में सोचने के लिए बोल रहे हैं। लव गिल का साफ है कि वह गेम खेलने आई है। इस वजह से कनिका मान और लव गिव दोनों को आगे बढ़-बढ़कर सुनाते हैं। इस वजह से घर के बाकी कंटेस्टेंट्स को बीच में आना पड़ता है। अब देखना होगा कि बिग बॉस घरवालों को राशन पाने का एक और मौका देते हैं या नहीं।







































