China Masters: लक्ष्य सेन चीन में करेंगे भारतीय बैडमिंटन दल की अगुवाई, तीन युवा खिलाड़ियों से उम्मीदें

0

China Masters 2026: लक्ष्य सेन अपनी इस निराशा को पीछे छोड़कर मंगलवार से यहां शुरू होने वाले 1,250,000 अमेरिकी डॉलर के चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। इसके अलावा, तीन युवा खिलाड़ियों पर फैंस की उम्मीदें टिकी होंगी।China Masters 2026: विश्व चैंपियनशिप में शुरुआत में ही बाहर होने वाले लक्ष्य सेन अपनी इस निराशा को पीछे छोड़कर मंगलवार से यहां शुरू होने वाले 1,250,000 अमेरिकी डॉलर के चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगे। सेन को हालांकि पहले दौर में ही कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। वह अपने शुरुआती मैच में फ्रांस के विश्व चैंपियन एलेक्स लैनियर का सामना करेंगे।

जून में यूएस ओपन सुपर 300 के फाइनल में पहुंचने वाले किदाम्बी श्रीकांत पहले मैच में चीनी ताइपे के ची यु-जेन का सामना करेंगे। इस सत्र में उनका प्रदर्शन उतार चढ़ाव वाला रहा है। कनाडा ओपन में चोट के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा, जिसके बाद कोरिया मास्टर्स में भी वे पहले ही दौर में बाहर हो गए। पुरुष युगल में सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की चौथी वरीयता प्राप्त जोड़ी से भारत को काफी उम्मीद होगी।

सात्विक और चिराग ने इस साल की शुरुआत में सिंगापुर ओपन जीतकर दो साल का अंतरराष्ट्रीय खिताब का इंतजार खत्म किया। वे चीन के हू के युआन और लिन जियांग यी के खिलाफ अपना पहला मैच खेलेंगे। महिला एकल में भारत की निगाहें तीन युवा खिलाड़ियों उन्नति हुडा, तन्वी शर्मा और देविका सिहाग पर टिकी रहेगी।रोहतक की 18 वर्षीय उन्नति का सामना पांचवीं वरीयता प्राप्त चीन की हान यू से होगा। तन्वी का मुकाबला डेनमार्क की अमाली शुल्ज़ से होगा और देविका का बुल्गारिया की कालोयाना नलबंतोवा से होगा। अन्य मुकाबलों में हरिहरन आमसकारुनन और एम आर अर्जुन की पुरुष जोड़ी का सामना आठवीं वरीयता प्राप्त जापानी जोड़ी ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी से होगा, जो 2021 के विश्व चैंपियन हैं।

मिश्रित युगल में ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो का मुकाबला थाई जोड़ी टोनकिड और टोनरुग साएहेंग से, जबकि रोहन कपूर और रुथविका शिवानी गड्डे का सामना चीनी ताइपे के वू गुआन शुन और ली चिया ह्सिन से होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here