CJP Protest में पेलेट गन के इस्तेमाल पर कपिल सिब्बल किसकी ओर कर रहे इशारा, बोले- पेलेट गन का इस्तेमाल बिना आदेश संभव नहीं

0

नई दिल्ली: CJP Protest में पेलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा लगातार गरमाता जा रहा है। बड़े-बड़े लोग इस पर बयानबाजी कर रहे हैं, इसी बीच राज्यसभा सांसद और सीनियर वकील कपिल सिब्बल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर किसी ने पेलेट गन चलाई और लोग घायल हुए, तो यह किसी अधिकारी के आदेश के बिना नहीं हो सकता। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर एसडीएम ने इसकी अनुमति दी थी, तो गृह मंत्री ने अब तक यह क्यों नहीं कहा कि एसडीएम ने गलत किया।

कपिल सिब्बल ने कहा कि गृह मंत्री की चुप्पी कई सवाल खड़े करती है। उनके मुताबिक, अगर कार्रवाई बिना मंजूरी के हुई होती, तो सरकार अब तक जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ बयान देती। उन्होंने यह भी कहा कि पहले भाजपा ने पेलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया, लेकिन बाद में राहुल गांधी ने घायल छात्रों के जख्म दिखाए, जिसके बाद इस मुद्दे पर बहस और तेज हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here