Crime Patrol Promo: Ajay Devgn बने शो के नए होस्ट, अनूप सोनी को किया रिप्लेस

0

Ajay Devgn Set For TV Debut With Crime Patrol: बॉलीवुड के सिंघम यानी अजय देवगन अब टीवी की दुनिया में भी अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। अभिनेता पॉपुलर क्राइम शो ‘क्राइम पेट्रोल’ को होस्ट करते नजर आएंगे। शो के नए सीजन का पहला प्रोमो भी सामने आ गया है, जिसमें अजय देवगन पहले से ज्यादा गंभीर और इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं। अजय देवगन की टीवी पर होस्ट के तौर पर यह पहली बड़ी एंट्री है। सालों तक इस शो से जुड़े रहे अनूप सोनी के बाद अजय को होस्ट के रूप में देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प होने वाला है।‘क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन में अजय देवगन की एंट्री

अजय देवगन ने ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन के लिए होस्टिंग की जिम्मेदारी संभाली है। रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेता ने शो के 15 एपिसोड की शूटिंग पूरी कर ली है। हालांकि, मेकर्स ने अजय देवगन के साथ लंबे समय तक शो जारी रखने का फैसला अभी नहीं किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, आगे उनका जुड़ाव दर्शकों की प्रतिक्रिया और शो की टीआरपी पर निर्भर करेगा। अजय की एंट्री के बाद उनकी तुलना अनूप सोनी से होना भी तय माना जा रहा है। अनूप सोनी लंबे समय तक ‘क्राइम पेट्रोल’ का चेहरा रहे हैं और दर्शकों के बीच उनकी एक अलग पहचान बनी हुई है।

सामने आया ‘क्राइम पेट्रोल’ का पहला प्रोमो

नए सीजन का पहला प्रोमो अजय देवगन ने सोशल मीडिया अकाउंट पर रिलीज कर दिया है। प्रोमो में अजय देवगन क्राइम और गंभीर मामलों के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। उनका अंदाज देखकर साफ है कि इस बार शो में पहले से ज्यादा इंटेंस केस देखने को मिल सकते हैं। इसमें उन्होंने एक ऐसी परेशान करने वाली सच्चाई के बारे में बात की थी, जिसने उन्हें हैरान कर दिया था। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही इस सच्चाई को दर्शकों के सामने लाएंगे। उस समय उन्होंने यह नहीं बताया था कि वीडियो किस प्रोजेक्ट से जुड़ा है। अब ‘क्राइम पेट्रोल’ में उनकी एंट्री के बाद फैंस को उस पोस्ट का कनेक्शन समझ आ गया हैराजेश तैलंग भी कर सकते हैं होस्टिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक राजेश तैलंग भी ‘क्राइम पेट्रोल’ के नए सीजन का हिस्सा हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि वह शो के कुछ एपिसोड को होस्ट करते नजर आएंगे। अगर ऐसा होता है तो नए सीजन में दर्शकों को अलग-अलग होस्ट देखने को मिल सकते हैं। वहीं अजय देवगन की मौजूदगी दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here