फादर्स डे 2026 (Father’s Day 2026) के खास मौके पर गूगल ने अपने होमपेज पर एक खास डूडल बनाकर दुनिया भर के पिताओं को सम्मान दिया है। इस डूडल के जरिए गूगल ने पिता के प्यार, देखभाल और परिवार में उनकी अहम भूमिका को दर्शाने की कोशिश की है। डूडल में रंग-बिरंगे डिजाइन के साथ पिता और बच्चों के बीच के भावनात्मक रिश्ते को दिखाया गया है।
खास मौकों पर गूगल बनाता है डूडल
गूगल अपने यूजर्स के लिए दुनिया भर के खास दिनों, त्योहारों, ऐतिहासिक घटनाओं और प्रसिद्ध व्यक्तियों की याद में समय-समय पर डूडल तैयार करता है। कंपनी इन डूडल के जरिए किसी खास अवसर के महत्व को रचनात्मक तरीके से लोगों तक पहुंचाती है। फादर्स डे जैसे मौकों पर भी गूगल हर साल अपने अंदाज में इस दिन को खास बनाता है।
फादर्स डे की शुरुआत कब हुई?
फादर्स डे मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। इसकी पहली आधिकारिक पहल साल 1909 में वॉशिंगटन की रहने वाली सोनोरा स्मार्ट डॉड ने की थी। उन्होंने अपनी मां की तरह पिता के सम्मान के लिए भी एक विशेष दिन मनाने का विचार रखा था।इसके बाद अमेरिका में पहला फादर्स डे समारोह 19 जून 1910 को वॉशिंगटन के स्पोकेन शहर में मनाया गया। बाद में धीरे-धीरे यह परंपरा कई देशों में फैल गई। साल 1972 में अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने फादर्स डे को आधिकारिक राष्ट्रीय अवकाश के रूप में मान्यता दी।
जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है फादर्स डे
फादर्स डे हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने पिता के प्रति प्यार, सम्मान और आभार व्यक्त करते हैं। बच्चे अपने पिता को शुभकामनाएं देते हैं और उनके साथ समय बिताकर इस दिन को यादगार बनाते हैं।
पिता के त्याग और जिम्मेदारियों को समर्पित दिन
फादर्स डे केवल एक उत्सव नहीं बल्कि पिता के उन योगदानों को याद करने का अवसर है, जो परिवार के लिए उनकी मेहनत, जिम्मेदारी और मार्गदर्शन को दर्शाते हैं। गूगल का यह डूडल भी इसी भावना को दर्शाता है और पिता के महत्व को रचनात्मक तरीके से सामने लाता है।













































