बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार मिस्टर अक्षय इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकारों में से एक हैं जो मेगा बजट फिल्मों के लिए 100 करोड़ रुपये तक चार्ज कर लेते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अजय देवगन स्टारर गोलमाल 5 शुरू की थी, जिसमें उनका लगभग 22 दिन का काम था। अगर अंदरखाने की ताजा रिपोर्ट की मानें तो अक्की ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी से गोलमाल 5 के लिए 35-40 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं। कुछ दिनों पहले ही रोहित शेट्टी ने सेट से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक रिलीज किया था, जिसने इंटरनेट हिला दिया था। अक्षय के लुक ने इंटरनेट पर जिस तरह का बज पैदा किया था, उसे देखते हुए उनकी फीस ज्यादा तो नहीं लग रही है।
रोहित शेट्टी की जिंदगी में हिट फिल्मों का अकाल खत्म करेगी Golmaal 5
डायरेक्टर रोहित शेट्टी लम्बे समय तक बॉलीवुड को हिट फिल्में देते रहे हैं लेकिन पिछले कुछ वक्त से उनकी फिल्मों ने मनमाफिक कारोबार नहीं किया है। इसी बीच उन्होंने अजय देवगन स्टारर गोलमाल 5 शुरू की है, जिसमें अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, कुणाल खेमू, तुषार कपूर और अक्षय कुमार जैसे सितारे अहम किरदारों में दिखाई देंगे। रोहित शेट्टी के साथ-साथ उनके फैंस को भी ये उम्मीद है कि गोलमाल 5 जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी और हिट फिल्मों के अकाल को खत्म करेगी।
फिल्म गोलमाल 5 से जुड़े एक सूत्र ने आईएएएस को जानकारी देते हुए बताया है, “अक्षय कुमार ने रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल 5 के लिए लगभग 22 दिन दिए हैं। उनका रोल बहुत लम्बा नहीं है लेकिन काफी अहम है। रोहित शेट्टी कोशिश करेंगे कि वो 22 दिनों अक्की को फ्री कर दें। अक्षय कुमार इन 22 दिनों के लिए रोहित शेट्टी से 35-40 करोड़ रुपये चार्ज करेंगे। जहां तक बात अजय देवगन की है तो वो इस फिल्म के लिए फीस नहीं ले रहे हैं। वो गोलमाल 5 के साथ निर्माता के तौर पर जुड़े हुए हैं, जो मूवी को होने वाले प्रॉफिट में से शेयर लेंगे।










































