नई दिल्ली: देश में वस्तु एवं सेवा कर प्रणाली या जीएसटी (GST) को लागू हुए नौ साल बीत चुके हैं। एक जुलाई 2017 से यह पूरे देश में लागू है। इस साल जून महीने के दौरान भारत में वस्तु एवं सेवा कर (Goods and Services Tax) की वसूली 13.9% बढ़ी है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के आंकड़ों के अनुसार इस महीने Rs 1,94,812 crore की वसूली हुई है। एक साल पहले इसी महीने Rs 1,71,105 crore की वसूली हुई है।
अभी तक 6 लाख करोड़ से ज्यादा आ चुके हैं
चालू वित्त वर्ष के दौरान यदि जीएसटी वसूली की बात करें तो इसमें 8.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इस साल अप्रैल से लेकर जून तक की अवधि में कुल 6,31,699 करोड़ रुपये की जीएसटी वसूली हुई। एक साल पहले इसी अवधि के दौरान जीएसटी मद में 5,82,542 करोड़ रुपये आए थे।









































