नईदिल्ली। भारत ने स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाते हुए अपनी पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन (Hydrogen Train) का संचालन शुरू कर दिया है। शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके साथ ही भारत उन चुनिंदा देशों में शामिल हो गया है, जहां हाइड्रोजन ईंधन से ट्रेनें संचालित की जा रही हैं।यह ट्रेन हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच चलेगी। माना जा रहा है कि इससे क्षेत्रीय रेल संपर्क को मजबूती मिलने के साथ-साथ ग्रीन मोबिलिटी को भी बढ़ावा मिलेगा।
ग्रीन मोबिलिटी मिशन का अहम हिस्सा
हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेन देश में स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन को बढ़ावा देने की बड़ी योजना का हिस्सा है। हाइड्रोजन को दुनिया के सबसे स्वच्छ ईंधनों में गिना जाता है, क्योंकि इसके उपयोग से प्रदूषण बेहद कम होता है। इसी कारण भविष्य की परिवहन व्यवस्था में इसे महत्वपूर्ण विकल्प माना जा रहा है।










































