MP में ट्रांसफर के नाम पर भाजपा नेता ने की ब्लैकमेलिंग; अधिकारी से मांगे 5 लाख, नहीं दिए तो सोशल मीडिया पर चलाईं फर्जी खबरें

0

भोपाल। उद्यानिकी विभाग के सहायक संचालक भूपेंद्र सागोरे से तबादला कराने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगने और रकम नहीं मिलने पर विभाग के सचिव के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक पोस्ट व फर्जी खबरें प्रसारित करने के आरोप में भोपाल क्राइम ब्रांच ने ग्वालियर के भाजपा नेता शाहरुख खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।बुधवार को क्राइम ब्रांच की टीम ग्वालियर पहुंची, जहां स्थानीय पुलिस की मदद से शाहरुख को हिरासत में लेकर करीब तीन घंटे पूछताछ की गई। बाद में नोटिस देकर उसे छोड़ दिया गया।

आरोपी ने की 5 लाख की मांग

पुलिस के अनुसार मामला उद्यानिकी विभाग के अधिकारी भूपेंद्र सागोरे के भोपाल तबादले से जुड़ा है। तब वह भिंड में पोस्टेड थे। जांच में सामने आया कि शाहरुख ने खुद को केंद्रीय मंत्री, उद्यानिकी मंत्री और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का करीबी बताते हुए अधिकारी से तबादला कराने के एवज में 5 लाख रुपये की मांग की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here