IND vs NZ 2nd T20I Today Match (भारत बनाम न्यूजीलैंड, आज के टी20 मैच का लाइव क्रिकेट स्कोर) Live Streaming Watch Scorecard Updates: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।IND vs NZ, टी20 लाइव स्कोर: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए रखा 181 रन का लक्ष्य, फिलिप्स-ब्रेसवेल ने जड़े पचासे
IND vs NZ Today T20 Match (भारत बनाम न्यूजीलैंड लाइव क्रिकेट स्कोर टुडे मैच ) Online Streaming, TV Telecast, Scorecard Live Updates:भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। इसी मैदान पर खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने नमन धीर की आतिशी पारी की बदौलत 4 विकेट के अंतर से जीत दर्ज करने में सफल रही थी। ऐसे में आज के मुकाबले में भारतीय उसी प्रदर्शन को दोहराकर अपनी सीरीज में बढ़त को दोगुना करना चाहेगी। वहीं मिचेल सेंटनर की कप्तान वाली कीवी टीम इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में वापसी करना चाहेगी। मैच के ताजा स्कोर और अपडेट्स के लिए यहां जुड़ें।
दूसरे टी20 मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। प्लेइंग-11 में दो बदलाव किए गए हैं। वैभव सूर्यवंशी को ईशान किशन की जगह और प्रिंस यादव को मयंक यादव की जगह मौका दिया गया है।
ऐसी है भारत की प्लेइंग-11:
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव।
न्यूजीलैंड टीम: मिचेल सैंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रैसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैक फॉक्स, मैट हेनरी, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, एडम मिल्ने, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, टिम सीफर्ट और नाथन स्मिथ।IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: न्यूजीलैंड ने बनाए 5 विकेट पर 180 रन
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नकसान पर 180 रन बना लिए हैं। जीत के लिए भारतीय टीम को 181 रन का लक्ष्य मिला है। सेंटनर 4 और ब्रेसवेल 2 रन बनाकर रहे।
OCT 24, 2026 14:06 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: जैकब्स बने नीतीश का शिकार
बेवेन जैकब्स की पारी का अंत 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर नीतीश रेड्डी ने कर दिया। वो 58 (46) रन बना सके। उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और एक छक्का जड़ा।
OCT 24, 2026 14:03 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: ग्लेन फिलिप्स बने अर्शदीप का शिकार
अर्शदीप सिंह ने 18वें ओवर की आखिरी गेंद पर ग्लेन फिलिप्स की पारी का अंत कर दिया। फिलिप्स नमन धीर के हाथों लपके गए। उन्होंने 70 (43) रन बनाए। इस दौरान उन्होंने चार चौके और चार छक्के जड़े। इसके साथ ही फिलिप्स और जैकब्स के बीच चौथे विकेट के लिए 116 (77) रन की साझेदारी का अंत हो गया।
OCT 24, 2026 13:56 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: जैकब्स ने जड़ा अर्धशतक
बेवेन जैकब्स ने अपना अर्धशतक 40 गेंद में 5 चौके की मदद से पूरा किया। उन्होंने इसी दौरान ग्लेन फिलिप्स के साथ शतकीय साझेदारी 69 गेंद में पूरी की। इस साझेदारी में फिलिप्स ने 51,जैकब्स ने 46 रन का योगदान दिया।
OCT 24, 2026 13:52 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: न्यूजीलैंड ने 16 ओवर में बनाए 133 रन
न्यूजीलैंड ने 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 133 रन बना लिए हैं। फिलिप्स 59 (36) और बेवेन जैकब्स 39 (36) रन बनाकर खेल रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार ने अपने स्पेल के आखिरी ओवर में 16 रन दिए। उन्होंने अपने स्पेल का अंत 4 ओवर में 50 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किए।
OCT 24, 2026 13:46 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: फिलिप्स ने जड़ा अर्धशतक
ग्लेन फिलिप्स ने अपना अर्धशतक 33 गेंद में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से पूरा किया।
OCT 24, 2026 13:40 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: 100 रन के पार पहुंचा न्यूजीलैंड
न्यूजीलैंड ने 100 रन के आंकड़े को 13.4 ओवर में जैकब्स के चौके की बदौलत पार कर लिया। 14 ओवर में न्यूजीलैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 104 रन बना लिए हैं। फिलिप्स 38(28) और जैकब्स 33(31) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 24, 2026 13:34 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: न्यूजीलैंड ने बनाए 13 ओवर में 94 रन
न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 94 रन बना लिए हैं। द्लेन फिलिप्स 35(25) और जैकब्स 27(28) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 24, 2026 13:21 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: न्यूजीलैंड ने बनाए 10 ओवर में 66 रन
न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं। कीवी टीम ने 7 ओवर में 50 रन के आंकड़े को पार किया और 10 ओवर में 66 रन तक पहुंच सकी। ग्लेन फिलिप्स 15 (17) और बेवेन जैकब्स 19 (18) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 24, 2026 13:06 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: न्यूजीलैंड ने 6 ओवर में बनाए 43 रन
कीवी टीम ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 में पहले बल्लेबाजी करते हुए पॉवरपप्ले में 43 रन तीन विकेट के नुकसान पर बना लिए हैं। बेवेन जैकब्स 1 (2) और ग्लेन फिलिप्स 10 (9) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 24, 2026 13:04 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: फिन ऐलन लौटे पवेलियन
न्यूजीलैंड को तीसरा झटका पारी के छठे ओवर की दूसरी गेंद पर फिन ऐलन के रूप में लगा। ऐलन को प्रिंस यादव ने बोल्ड कर दिया। वो 16 (14) रन बना सके।
OCT 24, 2026 13:02 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: न्यूजीलैंड ने 5 ओवर में बनाए 40 रन
न्यूजीलैंड ने 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 40 रन बना लिए हैं। फिन ऐलन 16 (12) और ग्लेन फिलिप्स 9 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 24, 2026 12:49 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: बल्लेबाजी करने आए ग्लेन फिलिप्स
डेरिल मिचेल के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने ग्लेन फिलिप्स उतरे हैं।
OCT 24, 2026 12:48 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: भुवी ने किया मिचेल का शिकार
भुवनेश्वर कुमार ने अपने स्पेल के दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर डेरिल मिचेल को कैच कराकर चलता कर दिया। वह 6(5) रन बनाकर तिलक वर्मा के हाथों लपके गए। 18 के स्कोर पर कीवी टीम ने दूसरा विकेट गंवाया। फिन ऐलन 5 (7) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 24, 2026 12:42 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: न्यूजीलैंड ने 2 ओवर में बनाए 11 रन
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 2 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 11 रन बना लिए हैं। फिन एलन 3 (4) और डेरिल मिचेल 1 (2) रन बनाकर खेल रहे हैं।
OCT 24, 2026 12:40 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: सीफर्ट बने अर्शदीप का शिकार
सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट को पारी के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर अर्शदीप सिंह ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराकर चलता कर दिया। वो 7(6) रन बना सके।
OCT 24, 2026 12:36 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: पहले ओवर में न्यूजीलैंड ने बनाए 8 रन
न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले ओवर में 8 रन बना लिए हैं। फिन ऐलन और टिम सीफर्ट 7 (5) और फिन ऐलन 1 (1) रन बनाकर खेल रहे हैं। इस ओवर में सीफर्ट ने भुवी की तीसरी गेंद पर 89 मीटर लंबा छक्का जड़ा।
OCT 24, 2026 12:19 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: आज भारतीय टीम खेल रही है 300वां मैच
टीम इंडिया आज अपना 300वां टी20 मुकाबला खेल रही है।
OCT 24, 2026 12:09 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: न्यूजीलैंड की ऐसी है प्लेइंग-11
फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन
OCT 24, 2026 12:11 IST
IND vs NZ 2nd T20 LIVE SCORE: दूसरे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग-11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव






































