Instagram में आया नया फीचर, अब बच्चों की हर एक एक्टिविटी पर होगी पैरेंट्स की नजर

0

इंस्टाग्राम एक पॉपुलर फोटो शेयरिंग और शॉर्ट वीडियो मेकिंग ऐप है। सोशल मीडिया के दौर में बच्चों से लेकर युवा और बुजर्ग तक इसका खूब इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर आपके बच्चे बहुत ज्यादा इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। कंपनी अपने यूजर्स की सेफ्टी और प्राइवेसी के लिए समय-समय पर नए नए फीचर्स लाती रहती है। इस बीच कंपनी ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया है जिससे आप ऐप पर बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर नजर रख सकेंगे। पैरेट्स की टेंशन को कम करने के लिए इंस्टाग्राम ने एक नए पुरविजन टूल का ऐलान किया है जिससे माता-पिता बच्चों की इंस्टाग्राम एक्टिविटी पर नजर रख पाएंगे।

इस नए सुपरविजन टूल की मदद से पैरेंट्स यह देख पाएंगे कि बच्चों के इंस्टाग्राम फीड, रील और एक्सप्लोर सेक्शन पर क्या आ रहा है। इंस्टाग्राम का यह सुपरविजन टूल सिर्फ टीन एजर्स के अकाउंट पर ही काम करेगा। कंपनी के मुताबिक इस टूल की मदद से पैरेंट्स बच्चों के अकाउंट के एल्गोरिदम को अच्छे से समझ पाएंगे। इससे वे यह भी जान पाएंगे कि बच्चों का इंस्ट्रेस्ट किस टॉपिक पर है।

पैरेंट्स को मिलेगी टॉपिक की जानकारी

मेटा की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक इस सुपरविजन टूल को इस तरह से डिजाइन किया गया है जिससे पैरेंट्स यह समझ पाएंगे कि बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट पर किसी टॉपिक को क्यों दिखाया जा रहा है। बच्चे जिन टॉपिक्स के शॉर्ट्स वीडियो को ज्यादा देखते हैं तो उन्हें पैरेंट्स को इन टूल के जरिए उस कैटेगरी की जानकारी मिल जाएगी। इंस्टाग्राम ने इस टूल को पिछले साल लॉन्च किए गए योर एल्गोरिदम पर ही डिजाइन किया है। यह पुराना टूल यूजर्स को अपने एल्गोरिदम को कुछ हद तक कस्टमाइजेशन का ऑप्शन देता है।नोटिफिकेशन भेजेगा नया टूल

अगर कोई बच्चा अपने इंट्रेस्ट में कोई नई कैटेगरी को जोड़ता है तो इंस्टाग्राम का नया सुपरविजन टूल इसका नोटिफिकेशन पैरेंट्स को भेज देगा। इससे उन्हें उस कैटेगरी से संबंधित फीड में आने वाले वीडियोज की जानकारी मिल जाएगी। कंपनी ने इस नए सुपरविजन टूल को सबसे पहले इंग्लिश भाषा टूल के लिए अवेलेबल कराया है। कंपनी जल्द ही इसे भारतीय यूजर्स के लिए भी रोलआउट करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here