IPL 2027 से पहले कई कप्तानों की छुट्टी, संजीव गोयनका के भाई और ललित मोदी का बड़ा दावा, कौन-कौन हैं नाम?

0

नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के मैदान पर चल रहे चौकों-छक्कों के बीच अब सोशल मीडिया पर एक ऐसी ऑफ-फील्ड जंग शुरू हो गई है, जिसने क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका और आईपीएल के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी के बीच हुई चर्चा ने इशारा किया है कि अगले सीजन तक आईपीएल की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है। यह बदलाव खिलाड़ियों के स्तर पर नहीं, बल्कि टीम की कमान संभालने वाले कप्तानों के स्तर पर होने वाला है।

हर्ष गोयनका की भविष्यवाणी, सीजन खत्म होने से पहले ही हट सकते हैं कप्तान

विवाद की शुरुआत हर्ष गोयनका की एक सोशल मीडिया पोस्ट से हुई, जिसमें उन्होंने बेहद आत्मविश्वास के साथ दावा किया कि अगले सीजन IPL 2027 में कम से कम चार टीमों के कप्तान बदले हुए नजर आएंगे। गोयनका ने यहां तक कह दिया कि इनमें से कुछ बदलाव तो मौजूदा सीजन के खत्म होने से पहले ही देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनकी इस बात ने फैंस के बीच कयासों का दौर शुरू कर दिया कि क्या हार्दिक पंड्या या किसी अन्य बड़े खिलाड़ी की कप्तानी पर खतरा मंडरा रहा है।ललित मोदी का पलटवार, मुंबई, कोलकाता और दिल्ली पर गिरी गाज

हर्ष गोयनका की पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए ललित मोदी ने उन टीमों के नाम लगभग साफ कर दिए जो कप्तानी में बदलाव की राह पर हैं। मोदी ने सबसे पहले मुंबई इंडियंस का नाम लिया, जहां हार्दिक पंड्या की लीडरशिप लगातार आलोचनाओं के घेरे में है। इसके बाद उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स को लेकर कहा कि टीम को अपने पूरे सिस्टम की समीक्षा करने की जरूरत है। मोदी ने दिल्ली कैपिटल्स के नेतृत्व पर भी सवाल उठाए। हालांकि, उन्होंने हर्ष के भाई संजीव गोयनका की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स का बचाव करते हुए कहा कि ऋषभ पंत सुरक्षित हैं, क्योंकि संजीव ने उन्हें अगले 15 साल तक टीम में रखने का वादा किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here