Kalki 2898 AD 2: फिल्म की रिलीज के लिए प्रभास-अमिताभ ने कसी कमर, इस साल सिमेमाघर में मचेगा धमाल

0

Kalki 2898 AD 2 Release Date: साउथ के जाने-माने स्टार प्रभास (Prabhas) की फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) के सीक्वल की तैयारी जोरों पर है। फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म की शूटिंग से जुड़ी खबरे सामने आती है, तो कभी सेट कोई तस्वीर लीक हो जाती हैं। इन सब के बाद अब फैंस को फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 की रिलीज का इंतजार है। इन सब के बीच अब फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 की रिलीज को लेकर नया अपडेट सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 कब बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है।’कल्कि 2898 एडी 2′ की रिलीज डेट

एक्टर प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि फिल्म कल्कि 2898 एडी की रिलीज डेट है। फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। Pinkvilla की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 की टीम ने दिसंबर 2027 को रिलीज डेट का टारगेट रखा है। प्रभास (Prabhas), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), कमल हासन (Kamal Haasan) और साई पल्लवी (Sai Pallavi) समेत पूरी स्टार कास्ट अगले साल अप्रैल तक शूटिंग पूरी कर लेगी।

पहले से ज्यादा शानदार होगी फिल्म

फिल्म कल्कि 2898 एडी ने साल 2024 में रिलीज होते ही गदर काट दिया था। फिल्म कल्कि 2898 एडी के एक्शन सीन्स और VFX की खूब तारीफ हुई थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म कल्कि 2898 एडी 2 पहले से भी ज्यादा शानदार होने वाली है। प्रभास इस बार अपने एक्शन अवतार से सबका ध्यान खींचने वाले हैं।

दीपिका पादुकोण हुई बाहर

नाग अश्विन (Nag Ashwin) के डायरेक्शन में बनी फिल्म कल्कि 2898 एडी में धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ‘कल्कि 2898 एडी 2’ में नजर नहीं आएंगी। ‘कल्कि 2898 एडी’ के साथ हुए विवाद के बाद एक्ट्रेस ने फिल्म को छोड़ दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here