Kartik Aaryan को लगी गंभीर चोट !! Kabir Khan की फिल्म के सेट पर हुआ हादसा

0

Kartik Aaryan Injured on Kabir Khan’s Film Set: बॉलीवुड के गलियारों से अब जो बड़ी खबर सामने आई है, उसने सभी को हैरान कर दिया है। शूटिंग करते हुए कार्तिक आर्यन के घुटने में चोट आई है।Kartik Aaryan Injured on Kabir Khan’s Film Set: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने कुछ दिनों पहले ही कबीर खान की नई फिल्म की शूटिंग शुरू की है। अभिनेता को लेकर एक चिंताजनक खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म के एक मुश्किल एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग करते समय कार्तिक आर्यन के घुटने में गंभीर चोट लगी। एक्शन सीन की शूटिंग के दौरान घायल हुए कार्तिक

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा फिल्म की शूटिंग के आखिरी दो दिनों के दौरान हुआ। कुछ बड़े सीन्स शूट किए जा रहे थे। इन सीन्स के लिए कार्तिक आर्यन लंबे समय से एक्शन कोच के साथ कड़ी ट्रेनिंग भी कर रहे थे। चोट लगने के बाद अभिनेता को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। रिपोर्ट के अनुसार, कार्तिक को Fortis Raheja Hospital में भर्ती कराया गया है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।हो सकती है घुटने की सर्जरी

बताया जा रहा है कि कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी की जा सकती है। डॉक्टरों ने उन्हें ऑपरेशन के बाद कुछ दिनों तक आराम करने की सलाह दी है। इसके बाद उनकी रिकवरी को देखते हुए वह दोबारा अपने काम पर लौटेंगे। फिलहाल अभिनेता की चोट कितनी गंभीर है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लगेगा, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसे में कार्तिक के फैंस उनके जल्द ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैंफिल्म की शूटिंग में हो सकती है देरी

सर्जरी और रिकवरी के बाद कार्तिक कुछ दिनों का ब्रेक ले सकते हैं। कबीर खान के निर्देशन में बन रही इस मूवी की शूटिंग में अब देरी होनी की उम्मीद है। इसके बाद वह अनुराग बसु की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले थे। चोट के कारण उनके आगामी प्रोजेक्ट्स के शेड्यूल पर भी असर पड़ सकता है। वहीं, कार्तिक ने हाल ही में Dopamine Studios के जरिए प्रोडक्शन की दुनिया में भी कदम रखा है। कबीर खान के साथ उनकी यह फिल्म बतौर निर्माता भी उनके लिए खास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here