सऊदी विदेश मंत्रालय ने कहा कि राज्य को अपने क्षेत्र, संसाधनों, संप्रभुता तथा नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा की रक्षा करने का अंतर्निहित अधिकार है। मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के अपने अधिकार की पुष्टि करता है।Saudi Arab: सऊदी अरब ने हूती विद्रोहियों पर मक्का-मदीना जैसे पवित्र स्थलों, राजधानी रियाद और अबहा, खमिस मुशैत, जिजान, नजरान, ताइफ और यानबू जैसे शहरों को निशाना बनाया है। मंत्रालय ने दक्षिणी लाल सागर और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य में सऊदी जहाजों को निशाना बनाए जाने का भी आरोप लगाया है। सऊदी अरब के विदेश मंत्रालय ने राज्य में नागरिकों तथा नागरिक और आर्थिक प्रतिष्ठानों को लगातार निशाना बनाए जाने की कड़ी निंदा की है। मंत्रालय ने इसे आतंकवादी हमला बताया है।
इन शहरों को निशाना बनाने का आरोप
मंत्रालय के बयान के अनुसार, हूती समूह ने दुनिया के सबसे पवित्र स्थलों मक्का और मदीना, राजधानी रियाद, तथा अबहा, खमीस मुशैत, जिजान, नजरान, ताइफ और यनबू जैसे शहरों को बार-बार निशाना बनाया है। इसके अलावा, दक्षिणी लाल सागर और बाब-अल-मंदब जलडमरूमध्य में सऊदी जहाजों को भी निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया गया है।
अपनी सुरक्षा के लिए कदम उठाएगा सऊदी
सऊदी विदेश मंत्रालय ने कहा कि राज्य को अपने क्षेत्र, संसाधनों, संप्रभुता तथा नागरिकों और निवासियों की सुरक्षा की रक्षा करने का अंतर्निहित अधिकार है। मंत्रालय ने कहा कि सऊदी अरब अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाने के अपने अधिकार की पुष्टि करता है।गठबंधन सेना का कई इलाकों पर नियंत्रण
यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन की सेनाओं ने बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के आसपास के कई महत्वपूर्ण इलाकों को फिर से अपने नियंत्रण में कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि यमन की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सरकार के साथ मिलकर लड़ रहीं सेनाओं ने जलडमरूमध्य के ठीक उत्तर में स्थित महत्वपूर्ण शहर धुबाब को फिर से अपने नियंत्रण में ले लिया है। अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने बाब और हदीद शहरों को भी अपने नियंत्रण में ले लिया है। इन अधिकारियों ने अपनी पहचान जाहिर न करने की शर्त पर यह जानकारी दी। सरकार की यह कार्रवाई सोमवार सुबह शुरू किए गए एक बड़े सैन्य अभियान का हिस्सा थी।






































