Koffee With Karan 9: बॉलीवुड के फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने शो “कॉफी विद करण 9′ से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वहीं अब खबर आ रही है कि शाहरुख खान और सुहाना खान जल्द ही करण जौहर के मेहमान बनेंगे।
Koffee With Karan 9: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी फिल्मों और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। करण जौहर इन दिनों अपने पॉपुलर रियलिटी शो ‘कॉफी विद करण 9’ के कारण चर्चा में बने हुए हैं। उनके इस शो में कई बॉलीवुड सितारे मेहमान बन चुके हैं, इस लिस्ट में सलमान खान से लेकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) तक का नाम शामिल है। वहीं अब करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण 9’ को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि शो में अब शाहरुख खान मनोरंजन का तड़का लगाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इतना ही नहीं, शाहरुख खान के साथ-साथ सुहाना खान भी करण जौहर के टॉक शो में नजर आ सकती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 9: करण जौहर के मेहमान बनेंगे Samay Raina! खुद दिया बड़ा हिंट
‘कॉफी विद करण 9’ ने अपने हर एपिसोड से दर्शकों को खूब एंटरटेन किया है। वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ‘कॉफी विद करण 9’ के आखिरी एपिसोड का हिस्सा बनेंगे। वहीं सुहाना खान भी अपने पिता के साथ अपकमिंग मूवी ‘किंग’ को प्रमोट करने के लिए करण जौहर के शो का हिस्सा बनेंगी। ऐसा पहली बार होगा, जब सुहाना खान किसी टॉक शो में नजर आएंगी। खबरों की मानें तो करम जौहर के दोनों बच्चे रूही और यश भी इस शो के आखिरी एपिसोड में नजर आएंगे। ये दोनों का डिजिटल डेब्यू होगा। हालांकि इस बात की आधिकारिक पुष्टि होनी अभी बाकी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:
बता दें कि करण जौहर के ‘कॉफी विद करण 9’ (Koffee With Karan 9) में इस बार अनन्या पांडे और अनन्या बिड़ला साथ में नजर आएंगी। दोनों करण जौहर के साथ अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी तो बातें करेंगी ही, साथ ही जमकर गेम भी खेलेंगी। शो से जुड़ा एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें अनन्या पांडे ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड कार्तिक आर्यन को शो पर फोन किया। ‘कॉफी विद करण 9’ के प्रोमो वीडियो ने दर्शकों की उत्सुकता को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।









































