लैपटॉप के धीमे होने या मल्टीटास्किंग के दौरान लैग करने पर नया DDR5 RAM खरीदना महंगा साबित हो सकता है। ऐसे में बिना कोई पैसा खर्च किए और बिना हार्डवेयर अपग्रेड के लैपटॉप को तेज बनाया जा सकता है। इसके लिए सही मेमोरी मैनेजमेंट और सिस्टम सेटिंग्स अपनाना जरूरी है।अगर आपका लैपटॉप धीमा चल रहा है, ऐप्स खुलने में समय ले रहे हैं या मल्टीटास्किंग के दौरान लैग हो रहा है तो सबसे पहले दिमाग में RAM अपग्रेड करने का ख्याल आता है। हालांकि, DDR5 RAM की बढ़ती कीमतों और सप्लाई की कमी के कारण यह तरीका जेब पर भारी पड़ सकता है। ऐसे में बिना कोई नया हार्डवेयर खरीदे और बिना पैसे खर्च किए अपने लैपटॉप की परफॉर्मेंस को फिर से तेज और स्मूथ बनाने के तरीके ढूंढते हैं। अगर आप भी ऐसे ही तरीके की तलाश में हैं तो आपके लिए यह आर्टिकल काफी काम आ सकता है। कुछ आसान सिस्टम सेटिंग्स और सही मेमोरी मैनेजमेंट के जरिए आप अपने लैपटॉप की स्पीड बढ़ा सकते हैं। इनमें लैपटॉप को रीस्टार्ट करना, अनचाहे स्टार्टअप ऐप्स को बंद करना और एक्टिविटी मॉनिटर का इस्तेमाल करें आदि शामिल है।












































