Motorola के सबसे महंगे फोन की बिक्री शुरू, 16GB रैम से है लैस

0

Motorola ने अपना पहला बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन Motorola Razr Fold भारत में बिक्री शुरू कर दी है। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को पिछले हफ्ते लॉन्च किया था, जबकि इसकी पहली झलक मार्च में आयोजित Mobile World Congress 2026 में दिखाई गई थी। यह फोन प्रीमियम डिजाइन और फ्लैगशिप फीचर्स के साथ आता है।

बड़ी डिस्प्ले और पावरफुल प्रोसेसर

Motorola Razr Fold में 8.1 इंच की मेन फोल्डेबल डिस्प्ले दी गई है, जबकि बाहर की तरफ 6.6 इंच का कवर स्क्रीन मिलता है। स्मार्टफोन में Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। फोन में 16GB तक RAM और 512GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है। यह डिवाइस Android 16 पर चलता है और इसमें 6,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

50 मेगापिक्सल ट्रिपल कैमरा सेटअप

फोटोग्राफी के लिए इस फोल्डेबल फोन में ट्रिपल 50 मेगापिक्सल कैमरा सेटअप दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह कैमरा सिस्टम बेहतर डिटेल और लो-लाइट फोटोग्राफी का अनुभव देगा। प्रीमियम कैमरा फीचर्स के कारण यह फोन कंटेंट क्रिएटर्स और प्रोफेशनल यूजर्स को भी आकर्षित कर सकता है।

कीमत और कलर ऑप्शन

Motorola Razr Fold की शुरुआती कीमत 1,49,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलता है। वहीं 16GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1,59,999 रुपये है। कंपनी ने FIFA World Cup 26 Collection एडिशन भी पेश किया है, जिसकी कीमत 1,69,999 रुपये रखी गई है। यह स्मार्टफोन Pantone Blackened Blue और Pantone Lily White कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। ग्राहक इसे Flipkart और चुनिंदा रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं।लॉन्च ऑफर्स में मिल रहा बड़ा फायदा

कंपनी ग्राहकों को 10,000 रुपये तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट या एक्सचेंज बोनस दे रही है। इसके बाद बेस वेरिएंट की प्रभावी कीमत 1,39,999 रुपये हो जाती है। साथ ही चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर 18 महीने तक की No Cost EMI सुविधा भी उपलब्ध है।

फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट और Jio ऑफर्स

20 जून तक फोन खरीदने वाले ग्राहकों को एक साल के लिए एक बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सुविधा भी मिलेगी। वहीं Jio यूजर्स को 449 रुपये वाले प्लान पर JioHotstar सब्सक्रिप्शन, 5,000GB क्लाउड स्टोरेज और कई ब्रांड्स के अतिरिक्त ऑफर्स दिए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here