बाॅलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने फैशन को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं। फिल्म जर्सी के बाद से मृणाल को एक अलग ही पहचान मिली है। काफी कम लोग जानते हैं कि मृणाल छोटे पर्दे पर भी काम कर चुकी हैं। मृणाल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर अपने हॉट एंड बोल्ड फोटोशूट फैंस के साथ शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपना लेटेस्ट फोटोशूट फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वे काफी खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस का लुक देख फैंस के पसीने छूट गए हैं।












































