NAM vs SA: साउथ अफ्रीका को हराकर नामीबिया ने किया बड़ा उलटफेरनामीबिया ने जीत के साथ ट्राई सीरीज की शुरुआत की है। पहले मुकाबले में उसने साउथ अफ्रीका को 18 रन से हरा दिया। शनिवार को साउथ अफ्रीका का सामना जिम्बाब्वे से होगा।

0

शुक्रवार को विंडहोक में खेले गए ट्राई सीरीज के पहले मुकाबले में नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को 18 रन से हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर नामीबिया को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। मेजबान टीम की ओर से जान फ्रायलिंक और लॉरेन स्टीनकैंप ने पारी का आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की और दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों पर दबाव बना दिया। फ्रायलिंक ने 38 गेंदों में 60 रन बनाए जबकि स्टीनकैंप ने 29 गेंदों में 41 रन की अहम पारी खेली।

नामीबिया की टीम बड़े स्कोर की ओर तेजी से बढ़ रही थी, लेकिन कप्तान ब्योर्न फोर्टुइन और ऑफ स्पिनर प्रेनेलन सुब्रायन की अच्छी गेंदबाजी से उसका रास्ता रोक दिया। फोर्टुइन ने 17 रन देकर 2 विकेट जबकि सुब्रायन ने 32 रन देकर 3 विकेट झटके। नामीबिया ने मात्र 17 रनों पर पांच विकेट गंवाए। इन दोनों के अलावा डेब्यूटेंट डुआन यान्सेन ने 32 रन देकर दो विकेट चटकाए जो मार्को यान्सेन के भाई हैं। आखिरी ओवरों में रुबेन ट्रम्पेलमैन (6 गेंदों में 12 रन) और अलेक्जेंडर वोल्शेंक (13*) ने 13 रन की उपयोगी पारी खेली जिसके दम पर उसने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए।

145 रन ही बना पाई साउथ अफ्रीकी टीम

नामीबिया की धारदार गेंदबाजी के सामने साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन ही बना पाई। साउथ अफ्रीका की ओर से डेवाल्ड ब्रेविस ने सर्वाधिक 75 रन की पारी खेली। निचले क्रम के बल्लेबाज यान्सेन ने 25 रन की अहम पारी खेली। लेकिन उनकी पारी जीत के लिए काफी नहीं थी। नतीजा मेहमान टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना पाई और नामीबिया ने मुकाबला 18 रन से अपने नाम कर लिया। ट्रम्पेलमैन ने 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। इसके अलावा जेजे स्मित ने भी तीन विकेट झटके। इस जीत से नामीबिया ने ट्राई सीरीज में शानदार शुरुआत की। इस सीरीज की तीसरी टीम जिम्बाब्वे है। दक्षिण अफ्रीका शनिवार को जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में वापसी करने की कोशिश करेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here