Nora Fatehi को कोर्ट ने जारी किया समन, Sukesh Chandrashekhar केस में देना होगा बयान

0

Nora Fatehi-Sukesh Chandrashekhar Case: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े कथित वसूली मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही एक बार फिर चर्चा में हैं। इस मामले में कोर्ट ने अब नया निर्देश दिया है।Nora Fatehi-Sukesh Chandrashekhar Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) का नाम कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से जुड़े वसूली मामले में पहले भी सामने आ चुका है। इस केस की जांच के दौरान नोरा से जांच एजेंसियों ने पूछताछ की थी। अब इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के एक निर्देश के बाद एक्ट्रेस फिर सुर्खियों में हैं। कोर्ट में उनकी भूमिका को लेकर भी जानकारी सामने आई है। दरअसल, सुकेश चंद्रशेखर पर कई लोगों से धोखाधड़ी और वसूली करने के आरोप हैं। इनमें पूर्व फोर्टिस हेल्थकेयर प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह से कथित तौर पर करीब 200 करोड़ रुपये की वसूली का मामला भी शामिल है।2 नवंबर को कोर्ट में पेश होंगी नोरा फतेही

इस मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने नोरा फतेही को अभियोजन पक्ष की गवाह के तौर पर पेश होने के लिए समन भेजा है। कोर्ट ने उन्हें 2 नवंबर 2026 को अदालत में उपस्थित होने का निर्देश दिया है। केस में दाखिल तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में नोरा का नाम गवाह के तौर पर शामिल किया गया है। यानी इस मामले में उन्हें आरोपी के तौर पर नहीं, बल्कि अभियोजन पक्ष की गवाह के रूप में बुलाया गया है। अब 2 नवंबर को उनकी कोर्ट में पेशी होगी।पहले भी हो चुकी है नोरा से पूछताछ

सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े इस मामले में नोरा फतेही से पहले भी दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) पूछताछ कर चुके हैं। सितंबर 2022 में दिल्ली पुलिस की EOW ने उनसे करीब सात घंटे तक सवाल-जवाब किए थे। जांच के दौरान उनसे सुकेश से जुड़े संपर्क और कथित तौर पर मिले गिफ्ट्स के बारे में जानकारी मांगी गई थी। वहीं, तीसरी सप्लीमेंट्री चार्जशीट में नोरा और जैकलीन फर्नांडीज (Jacqueline Fernandez) के बयान गवाहों के तौर पर शामिल किए गए थे। इस मामले में जैकलीन का नाम भी जांच के दौरान सामने आया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here