Note 16 की जगह Redmi Note 17 सीरीज होने जा रही है लॉन्ज, जानें क्या कुछ होगा अपग्रेड

0

दिग्गज स्मार्टफोन मेंकर कंपनी रेडमी की तरफ से बड़ी जानकारी दी गई है। कंपनी की तरफ से बताया गया कि पिछले 12 सालों में रेडमी नोट सीरीज के करीब 50 करोड़ यूनिट्स दुनियाभर में सेल हो चुके हैं। इसी के साथ कंपनी ने यह भी ऐलान कर दिया है कि वह इस महीने अपने फैंस के लिए Redmi Note 17 Series को ऑफिशियली लॉन्च करने जा रही है। कंपनी के मुताबिक अपमकिंग स्मार्टफोन सीरीज में यूजर्स को बड़ी डिस्प्ले, बड़ी बैटरी और पहले से ज्यादा बेहतर एक्सपीरियंस मिलने वाला है।

आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले बाजार में Redmi Note 15 सीरीज को लॉन्च किया था। अब जब कंपनी की तरफ से यह कह दिया गया है कि वह इस महीने नोट 15 सीरीज को लाने जा रही है तो इससे साफ हो गया है कि Redmi Note 16 को कंपनी स्किप कर रही है।

शॉओमी की सब ब्रैंड रेडमी की तरफ से Redmi Note 17 सीरीज का ऑफिशियल ऐलान तो कर दिया गया है लेकिन कंपनी ने अभी सीरीज में आने वाले स्मार्टफोन्स मॉडल्स की जानकारी नहीं दी है। लेकिन लीक्स की मानें तो रेडमी की अपकमिंग सीरीज में फैंस को Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max देखने को मिल सकते हैं।

Redmi Note 17 सीरीज के संभावित फीचर्स

Redmi Note 17 सीरीज में कई दमदार अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस नई सीरीज को लेकर अब तक जो लीक्स सामने आई है उसके मुताबिक Redmi Note 17 में 6.83 इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ आ सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Qualcomm Snapdragon 6s Gen 4 प्रोसेसर दिया जा सकता है। इसके अलावा, फोन में 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, 50MP का प्राइमरी कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलने की संभावना है। ये फीचर्स इसे मिड-रेंज स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए एक अच्छा विकल्प बना सकते हैं।

वहीं, Redmi Note 17 Pro में Snapdragon 6 Gen 5 चिपसेट मिलने की चर्चा है। इस फोन में 1.5K फ्लैट डिस्प्ले, 9,000mAh की बड़ी बैटरी और 50MP का मुख्य कैमरा दिया जा सकता है। बेहतर ऑडियो अनुभव के लिए इसमें डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं। साथ ही, फोन को फुल वाटर-रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ पेश किए जाने की भी उम्मीद है।

प्रो मॉडल में होंगे धांसू फीचर्स

सीरीज के सबसे प्रीमियम मॉडल Redmi Note 17 Pro Max को लेकर भी कई जानकारियां सामने आई हैं। लीक के अनुसार, इसमें MediaTek Dimensity 7500 प्रोसेसर, 1.5K फ्लैट डिस्प्ले और 10,100mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, जो हाई-रिजॉल्यूशन तस्वीरें लेने में सक्षम होगा। इसके अलावा, डुअल स्टीरियो स्पीकर्स और फुल वाटर-रेसिस्टेंस जैसे फीचर्स भी इस स्मार्टफोन का हिस्सा हो सकते हैं। फिलहाल, ये सभी जानकारियां लीक रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Redmi की ओर से इन फीचर्स की आधिकारिक घोषणा लॉन्च के समय ही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here