OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 16 पर काम कर रही है, हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन सामने आ रही लीक रिपोर्ट्स से फोन के कई संभावित फीचर्स का खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि OnePlus 16 में डिस्प्ले, परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं।
185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले मिल सकता है
चीन के टिप्स्टर Digital Chat Station की एक लीक के अनुसार, OnePlus 16 में 6.78 इंच का 1.5K डिस्प्ले दिया जा सकता है, जिसे BOE द्वारा सप्लाई किया जाएगा। सबसे खास बात यह है कि फोन में 185Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की संभावना जताई जा रही है। यदि ऐसा होता है, तो यह OnePlus 15 में दिए गए 165Hz रिफ्रेश रेट से भी बड़ा अपग्रेड होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, डिस्प्ले बेहतर ब्राइटनेस और अधिक सटीक रंगों के साथ आ सकता है।
Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro प्रोसेसर का मिल सकता है साथ
परफॉर्मेंस के लिए OnePlus 16 में Qualcomm का अगली पीढ़ी का फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 8 Elite Gen 6 Pro दिए जाने की चर्चा है। फोन में 16GB तक LPDDR6 RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है। ऐसे में यह डिवाइस गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI आधारित फीचर्स के लिए काफी शक्तिशाली साबित हो सकता है।
9,000mAh बैटरी दे सकती है लंबा बैकअप
लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 16 की सबसे बड़ी खासियत इसकी विशाल 9,000mAh बैटरी हो सकती है। यह बैटरी क्षमता मौजूदा फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स की तुलना में काफी अधिक मानी जा रही है। इसके साथ 100W या 150W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी संभावना है। फोन में वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है।
कैमरा में भी बड़ा अपग्रेड संभव
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 16 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया जा सकता है। यह टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट के साथ आ सकता है, जिससे दूर की वस्तुओं की तस्वीरें बेहतर गुणवत्ता में ली जा सकेंगी।
Android 17 आधारित OxygenOS 17 पर करेगा काम
सॉफ्टवेयर की बात करें तो OnePlus 16 के Android 17 आधारित OxygenOS 17 के साथ लॉन्च होने की संभावना है। इससे यूजर्स को नए फीचर्स और बेहतर सिस्टम ऑप्टिमाइजेशन का अनुभव मिल सकता है।
भारत में कब लॉन्च हो सकता है OnePlus 16?
यदि OnePlus अपने पिछले फ्लैगशिप लॉन्च पैटर्न का पालन करती है, तो OnePlus 16 को 2026 की चौथी तिमाही में भारतीय बाजार में पेश किया जा सकता है। रिपोर्ट्स में इसकी शुरुआती कीमत करीब 90,000 रुपये बताई जा रही है। हालांकि, यह केवल अनुमानित जानकारी है और वास्तविक कीमत का खुलासा लॉन्च के समय ही होगा।













































