Parth Samthaan ने दी थी Rishita Kothari को धमकी? बॉयफ्रेंड मृदुल मीणा ने विवादों पर तोड़ी चुप्पी

0

Mridul Meena Open Up On Parth Samthaan-Rishita Kothari Controversy: मृदुल मीणा ने हाल ही में पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी के विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने मेकर्स पर भी पक्षपात का आरोप लगाया है।Mridul Meena On Parth Samthaan-Rishita Kothari Controversy: टीवी के पॉपुलर सीरियल ‘सहर होने को है’ के स्टार्स पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी कुछ वक्त पहले विवादों में घिर गए थे। पार्थ समथान ने आरोप लगाया था कि उनके खिलाफ पीआर कैंपेन चलाया जा रहा है। इस मामले में ऋषिता कोठारी और उनके बॉयफ्रेंड मृदुल मीणा निशाने पर आए थे। खबरों की मानें तो पार्थ समथान और ऋषिता कोठारी की सेट पर लड़ाइयां भी हुई थीं। इतना ही नहीं, कुछ वक्त बाद एक्ट्रेस ने ‘सहर होने को है’ को अलविदा कह दिया। लेकिन अब इन सभी विवादों पर ऋषिता कोठारी के बॉयफ्रेंड मृदुल मीणा (Mridul Meena) ने चुप्पी तोड़ी है।मृदुल मीणा (Mridul Meena) ने फिल्म विंडो को दिये इंटरव्यू में पार्थ समथान (Parth Samthaan) और ऋषिता कोठारी के विवाद को लेकर काफी बातें साझा कीं। उन्होंने बताया कि उनकी और ऋषिता की ट्रोलिंग लंबे वक्त से की जा रही थी। ऐसे में उन्होंने कुछ यूजर्स की पहचान कर उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मृदुल मीणा ने आगे कहा, “कुछ दिनों बाद ऋषिता का मेरे पास अचानक फोन आता है और वो बताती है कि उसका को-स्टार उसे कह रहा है कि तुम मेरे और मेरे परिवार पर अटैक करा रहे हो। मैं मीडिया में जाकर ये सबको बता दूंगा। उसने ऐसे धमकी दी। ऋषिता ने मुझे बताया और मुझे लगा कि ये कह क्या रहा है। मैं गया और मैंने उससे बात करने की कोशिश की। लेकिन वो मुझसे बात ही नहीं कर रहे थे। इधर जाओ तो उधर जा रहे, बार-बार दूसरी तरफ जा रहे। मैंने सोचा कि ये क्या तरीका है, कोई कुछ भी आकर कह रहा है बगैर किसी सबूत के।”मृदुल मीणा (Mridul Meena) यहीं नहीं रुके। उन्होंने पार्थ समथान को लेकर आगे कहा, “अगर तुम्हें लगता भी है तो सबूत के साथ जाओ ना, ऐसे ही थोड़ी ना आरोप लगा दोगे। बिना किसी सबूत के उन्होंने ये सब कहा। मैंने प्रोडक्शन से भी बात करी और कहा कि आप रिकॉर्डिंग्स दिखाओ कि क्या हुआ था। प्रोडक्शन ने रिकॉर्डिंग ही नहीं दिखाई। मैं दावे के साथ कह सकता हूं, आपको डेट और टाइम बताता हूं कि उसकी रिकॉर्डिंग दे दो। लेकिन देंगे ही नहीं कभी। उसका कोई सुझाव नहीं निकला। तुमने तो बोल दिया, लेकिन हमें नहीं पता ना किसने किया है। हमारे पास न तो वक्त है और न ही पैसा है जो ये सब करें। जिस शो का पार्ट ऋषिता खुद है, मैं क्यों चाहूंगा कि वो शो खराब हो।” मृदुल मीणा ने आगे कहा कि इन लोगों ने माहौल बनाया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here