Pati Patni Aur Woh Do Fan Review: आयुष्मान खुराना ने जीता दिल, सारा-रकुल ने चौंकाया

0

Pati Patni Aur Woh Do Twitter Review: अभिनेता आयुष्मान खुराना को बॉक्स ऑफिस पर वापसी करने के लिए एक जबरदस्त एंटरटेनिंग मूवी की जरूरती थी, जो उन्हें पति पत्नी और वो दो के रूप में मिलती नजर आ रही है। 15 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली पति पत्नी और वो दो में आयुष्मान खुराना के साथ-साथ सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और वामिका गब्बी जैसी हसीनाएं भी अहम किरदारों में नजर आ रही हैं। अगर पति पत्नी और वो दो को लेकर सामने आ रहे रिव्यूज की बात करें तो दर्शकों को ये मूवी काफी पसंद आ रही है और उन्होंने इसे एंटरटेनमेंट का परफेक्ट डोज बताया है।कैसी है Pati Patni Aur Woh Do

सिनेमाघरों में सुबह-सुबह फिल्म पति पत्नी और वो दो का फर्स्ट शो देखने के लिए पहुंचे दर्शकों को आयुष्मान खुराना का काम काफी पसंद आ रहा है। दर्शकों के अनुसार आयुष्मान खुराना ने अपने देसी किरदार को पर्दे पर ऐसा जिया है कि सभी हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। फिल्म पति पत्नी और वो दो में सारा अली खान और रकुलप्रीत सिंह सरप्राइज पैकेज की तरह हैं, जिन्हें हर कोई चौंक गया है। डायरेक्टर मुदस्सर अजीज ने फिल्म पति पत्नी और वो दो में सारा और रकुल से कमाल का काम कराया है। वामिका गब्बी अक्सर अच्छा काम करती ही नजर आती हैं। पति पत्नी और वो दो में भी उन्होंने शानदार एक्टिंग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here