PSL छोड़कर IPL खेलने भारत आया ये स्टार गेंदबाज, जलनखोर पाकिस्तान ने लगाया 2 साल का बैन

0

नई दिल्ली: आईपीएल की चकाचौंध और बड़े मंच की चाहत ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। पाकिस्तान सुपर लीग के साथ अपना करार तोड़कर आईपीएल में शामिल होने के कारण मुजरबानी पर दो साल का कड़ा प्रतिबंध लगा दिया गया है। मंगलवार 14 अप्रैल को लिया गया यह फैसला उन खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी वॉर्निंग है जो लीग के बीच में ही अपना पाला बदल लेते हैं।

पीएसएल छोड़कर आईपीएल आए थे मुजरबानी

इस पूरे घटनाक्रम की शुरुआत तब हुई जब 29 वर्षीय मुजरबानी आईपीएल और पीएसएल दोनों की नीलामी में अनसोल्ड रहे थे। हालांकि, बाद में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने उन्हें रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर साइन किया। लेकिन जैसे ही कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुस्तफिजुर रहमान के साथ अपना अनुबंध खत्म किया उन्होंने मुजरबानी को बुलावा भेज दिया। मुजरबानी ने पीएसएल के साथ अपनी डील को दरकिनार करते हुए केकेआर का दामन थाम लिया जो अब उन पर भारी पड़ रहा है।

केकेआर के लिए खेल रहे हैं मुजरबानी

मुजरबानी कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए मौजूदा सीजन में दो मैच भी खेल चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने दूसरे ही मुकाबले में उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। हालांकि, मैदान पर उनका यह प्रदर्शन अब इस प्रतिबंध के साये में दब गया है। यह पहली बार नहीं है जब किसी खिलाड़ी पर ऐसी कार्रवाई हुई है, पिछले सीजन दक्षिण अफ्रीका के कॉर्बिन बॉश पर भी इसी तरह एक साल का बैन लगाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here