अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और शॉओमी के सब ब्रैंड रेडमी के फैंस हैं तो आपके लिए काम की खबर है। स्मार्टफोन मेकर अब अपने भारतीय फैंस के लिए एक नया स्मार्टफोन लाने जा रही है जो कि Redmi Turbo 5 होगा। रेडमी का यह नया स्मार्टफोन यूजर्स को हैवी परफॉर्मेंस के साथ साथ स्मूथ गेमिंग का शानदार एक्सपीरियंस देगा। आपको बता दें कि कंपनी ने कुछ दिन पहले इसे टीज किया था लेकिन उस समय कंपनी ने नाम का खुलासा नहीं किया था।
आपको बता दें कि रेडमी के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को आप ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन से खरीद सकेंगे। अमेजन की तरफ से Redmi Turbo 5 के लिए एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी गई है। माइक्रोसाइट लाइव होने से स्मार्टफोन में मिलने वाले फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स का जानकारी भी सामने आ गई है। हालांकि कंपनी ने फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं किया है कि इसे कब लॉन्च किया जाएगा।
Redmi Turbo 5 को लेकर पिछल कुछ समय पहले ऐसी लीक्स सामने आई थी कि कंपनी इस स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में 10 जून को लॉन्च हो सकता है। आपको बता दें कि रेडमी ने इस स्मार्टफोन को जनवरी के महीने में चीन के बाजार में लॉन्च किया था। भारतीय बाजार में रेडमी की फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी जल्द ही इसे बाजार में पेश कर सकती है।Redmi Turbo 5 के संभावित फीचर
अगर चीन में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 8500-Ultra प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही इसमें LPDDR5X Ultra RAM दी गई है। हैवी मल्टी टास्किंग और गेमिंग के दौरान फोन पूरी तरह से ठंडा रहे इसके लिए स्मार्टफोन में 3डी आइस-सील्ड सर्कुलेटिंग कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है। चीन के बाजार में स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 16 पर आधारित Xiaomi HyperOS 3 पर लॉन्च किया गया है।
Redmi Turbo 5 में कंपनी ने 6.59 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी है जो कि M10 ल्यूमिनसेंट मटेरियल से बनाई गई है। इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट और 3500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। कंपनी ने इसमें Dolby Vision का सपोर्ट भी दिया है। डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए इसमें Gorilla Glass 7i जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए इसमें 7560mAh बैटरी का सपोर्ट मिलता है। इतनी बड़ी बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए 100W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।












































