Sonam Wangchuk ने खोली Aamir Khan की पोल, एक्टर को कहा ‘गजनी’; सलमान खान के It’s Done Bro पर भी दिया रिएक्शन

0

Sonam Wangchuk Reaction On Aamir Khan And Salman Khan: सोनम वांगचुक ने हाल ही में आमिर खान के दावे की पोल खोल दी। वहीं सलमान खान की बात पर भी रिएक्शन दिया है।Sonam Wangchuk Reaction On Aamir Khan And Salman Khan: मशहूर वैज्ञानिक और सोनम वांगचुक इन दिनों काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। बीते महीने सोनम वांगचुक ने अपनी 26 दिन लंबी चली भूख हड़ताल खत्म की थी। उन्होंने छात्रों के समर्थन में ये बड़ा कदम उठाया था। भूख हड़ताल के दौरान जहां ‘3 इडियट्स’ फेम ओमी वैद्य ने सोनम वांगचुक का समर्थन किया था तो वहीं बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने चुप्पी बनाए रखी थी। वहीं जब आमिर खान से सोनम वांगचुक के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था कि वह उनसे कभी नहीं मिले हैं। साथ ही एक्टर का दावा था कि ‘3 इडियट्स’ मूवी उनपर आधारित नहीं है। इस बात को लेकर अब सोनम वांगचुक ने चुप्पी तोड़ी है।सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) ने प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट पर आमिर खान (Aamir Khan) को ‘गजनी’ बताया। उन्होंने मिस्टर परफेक्शनिस्ट की पोल खोलते हुए कहा, “उस वक्त जब उन्होंने कहा कि हम तो मिले भी नहीं थे तो बाद में कुछ वीडियोज आए, जिसमें वो गजनी के अवतार में मेरे एक स्पीच को देख रहे थे। शायद वो गजनी के आउटफिट में थे तो कुछ वक्त के लिए याद्दाश्त चली गई होगी। 15 सेकंड में भूल गए होंगे। तो मैं हैरान नहीं हूं, वरना हम बहुत डीटेल में मिले थे।” सोनम वांगचुक ने आमिर खान पर तंज कसते हुए आगे कहा, “हमने सुना है ना कि वो अपने कैरेक्टर में घुस जाते हैं। तो शायद गजनी में इतना घुसे थे कि जब वो अवॉर्ड फंक्शन में आए, जिसमें मैं अवॉर्ड ले रहा था, वो भी भूल गए होंगे। वरना बहुत डीटेल में मिले, बहुत आडियाज हमने साझा किये हैं।” 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here