स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना इन दिनों ‘इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2’ को लेकर चर्चा में हैं। सुनील पाल ने समय रैना के उस भद्दे मजाक का करारा जवाब दिया है, जब उन्होंने कपिल शर्मा के शो पर सवाल किया था- आप ब्रश क्यों नहीं करते? अब सुनील पाल ने उसी अंदाज में उन्हें तगड़ा जवाब दिया है, जो गौर फरमाने लायक है।
रोस्ट शो इंडियाज गॉट लेटेन्ट सीजन 2 के प्रीमियर एपिसोड में’आप ब्रश क्यों नहीं करते?’ वाले मजाक को दोहराने पर सुनील पाल ने जवाब दिया है। सुनील पाल एक इंटरव्यू में बातें करते दिख रहे हैं , जिसका इंस्टाग्राम रील सामने आया है। समय रैना को जवाब देते हुए उन्होंने समय की हूबहू नकल की है।सुनील ने समय की कॉमेडी शैली पर अपनी आपत्ति जताई थी
सोशल मीडिया पर सुनील पाल का ये रील सामने आया है, जिसमें कॉमेडियन से पूछा गया है- शो में आपके साथ कुछ ऐसी बातें हुई हैं, ऐसी हरकतें हुईं जिससे आपको बहुत कष्ट पहुंचा। दरअसल हाल ही में नेटफ्लिक्स इंडिया पर ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ में सुनील और समय का आमना-सामना हुआ था, जब सुनील ने समय की कॉमेडी शैली पर अपनी आपत्ति जताई थी। इसी शो का वो क्लिप दिखाया गया है जिसमें समय सुनील पाल से समय कहते दिख रहे हैं- मुझे आपसे कोई दिक्कत नहीं सर, बस एक ही है, आप ब्रश क्यों नहीं करते हैं?’









































