Temple बनाने वाले दीपेंदर गोयल की टीम को एक और बड़ी कामयाबी, कनपटी पर लगने वाली नई डिवाइस से पूरा होगा और एक काम

0

दीपेंदर गोयल ने हाल ही में एक्स पर ट्वीट करके एक नई जानकारी शेयर की है, जो लोगों का ध्यान खींच रही है। उन्होंने बताया है कि टेम्पल (Temple) बनाने वाली टीम ने ‘एंट्रॉपी’ नाम का एक नया तरीका यानी बायोमार्कर खोजा है। कंपनी का दावा है कि इससे यह तुरंत पता लगाया जा सकता है कि आपके शरीर को काम करने या ऊर्जा बनाने में कितनी मेहनत लग रही है। गोयल के मुताबिक, इसे सिर्फ सिर की कनपटी यानी कान के ऊपरी हिस्से से ही मापा जा सकता है। इसे इसलिए बनाया गया है ताकि यह पता चल सके कि शरीर किस एक्टिविटी के समय कितनी एनर्जी खर्च कर रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here