Thailand Open: किदांबी श्रीकांत और पी वी सिंधू ने सीधे गेम में जीत दर्ज की, अगले दौर में जगह बनाई

0

थाईलैंड ओपनर सुपर 500 टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरना शुरू कर दिया है। पुरुष और महिला वर्ग में भारत के दो शीर्ष शटलर अपना शानदार प्रदर्शन करके दिखा रहे हैं। भारत के स्टार पुरुष बैडमिंटन खिलाड़ी किदाम्बी श्रीकांत और महिला शटलर पी वी सिंधू थाईलैंड ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट में बुधवार को सीधे गेम में जीत दर्ज करके दूसरे दौर में पहुंच गए।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत ने सिंगापुर के आठवीं वरीयता प्राप्त लो कीन यू को 21-14, 21-15 से करारी शिकस्त देकर दूसरे राउंड में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पी वी सिंधू ने चीनी ताइपै की तुंग सियू तोंग को हराया और टूर्नामेंट में अपने कदम आगे बढ़ाने में सफलता हासिल की है।

अब किदांबी श्रीकांत का सामना पुरुष एकल में चीनी ताइपै के सू लि यांग से होगा जबकि महिला एकल में पी वी सिंधू का आमना-सामना डेनमार्क की अमेली शूल्ज से होने वाला है। सिंधू का मुकाबला चुनौतीपूर्ण और रोमांचक होने की उम्मीद की जा रही है।एशिया चैम्पियनशिप के फाइनल तक पहुंचे आयुष शेट्टी को जापान के छठी वरीयता प्राप्त कोडाइ नराओका के खिलाफ 13-21, 21-17, 4-21 से पराजय झेलनी पड़ी जबकि तरूण मन्नेपल्ली जापान के ही कोकी वातानाबे से 12-21, 16-21 से हार गए। उन्नति हुड्डा और अनमोल खरब को क्रमश: थाईलैंड की चौथी वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग और चीन की दूसरी वरीयता प्राप्त चेन यू फेइ ने हराया। उन्नति हुड्डा को 21-11 17-21 16-21 से पराजय मिली जबकि अनमोल खरब को तोक्यो ओलंपिक के चैम्पियन खिलाड़ी ने 21-19 13-21 18-21 से शिकस्त दे दी।

अब अगले दौर में सबकी नजरें भारत के दो शीर्ष खिलाड़ी किदांबी श्रीकांत और ओलंपिक मेडलिस्ट पी वी सिंधू पर सबकी निगाहें टिकी होंगी। पिछले कुछ समय से बैडमिंटन में भारत का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है, ऐसे में फैंस इस बार कुछ बेहतर होने की उम्मीद कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here