Udta Teer Box office Day 5: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) के कलेक्शन में हर दिन गिरावट दिख रही है। यह मूवी जल्द ही बड़े परदे से उतर सकती है।
Udta Teer Box office Day 5: बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और एक्ट्रेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) की फिल्म ‘उड़ता तीर’ (Udta Teer) बॉक्स ऑफिस अब धीरे-धीरे पस्त पड़ती नजर आ रही है। शनिवार और रविवार के बाद फिल्म के कलेक्शन में कोई बड़ी बढ़ोतरी देखने को नहीं मिली है। सिनेमाघरों में पांच दिन पूरे कर चुकी इस स्पाई-कॉमेडी फिल्म ने मंगलवार को कमाई में हल्की गिरावट दर्ज की। तो चलिए देखते हैं इन 5 दिनों में ‘उड़ता तीर’ ने कितने रुपये का बिजनेस कर लिया है।5वें दिन ‘उड़ता तीर’ ने कमाए इतने करोड़
ट्रैकिंग वेबसाइट Sacnilk के आंकड़ों के मुताबिक ‘उड़ता तीर’ ने अपने पांचवें दिन मंगलवार को करीब 2.96 करोड़ की कमाई की। सोमवार की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली लेकिन दर्शकों की मौजूदगी अभी भी सिनेमाघरों में बनी हुई है। पांच दिनों के प्रदर्शन के बाद ‘उड़ता तीर’ का कुल इंडिया नेट कलेक्शन 25.85 करोड़ बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है, जिसका असर ‘उड़ता तीर’ की कमाई पर पड़ सकता है
ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो ‘उड़ता तीर’ मंगलवार को देशभर में 5,852 शो में दिखाई गई। फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 18 प्रतिशत दर्ज की गई, जिसमें पिछले दिन के मुकाबले मामूली सुधार देखने को मिला। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की ओर से इस मूवी को शानदार रिव्यू भी मिले। आयुष्मान खुराना और सारा अली खान के अलावा इस मूवी में आकाश कौशिक, मुकुल देव, राम कपूर, गुलशन ग्रोवर, राहुल बोस, बृजेंद्र काला, सुहैल नैय्यर, सुप्रिया पिलगांवकर और रघुबीर यादव सहित कई कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं।







































